फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   SIT searched medical store in Gagret

Una News: प्रतिबंधित दवा तस्करी प्रकरण में एसआईटी ने गगरेट में खंगाला मेडिकल स्टोर

Wed, 07 Feb 2024 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 07 Feb 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
SIT searched medical store in Gagret
गगरेट (ऊना)। बहुचर्चित प्रतिबंधित दवा तस्करी प्रकरण में अब गगरेट क्षेत्र का एक मेडिकल स्टोर संचालक स्टेट सीआईडी की एसआईटी की रडार पर आ गया है। एसआईटी को शक है कि उक्त मेडिकल स्टोर संचालक के तार भी प्रतिबंधित दवा तस्करी प्रकरण के साथ जुड़े हैं। मंगलवार को एसआईटी ने मेडिकल स्टोर पर दबिश देकर उसका रिकार्ड खंगाला।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि एसआईटी की कार्रवाई की गाज उक्त मेडिकल स्टोर संचालक पर भी गिर सकती है। प्रतिबंधित दवा तस्करी प्रकरण में अब जो मेडिकल स्टोर संचालक एसआईटी की राडार पर आया है, उस पर पहले ही प्रतिबंधित दवा तस्करी मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत गगरेट पुलिस थाना में मामला दर्ज है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन

हालांकि अब एएनटीएफ द्वारा गगरेट में पकड़े गए प्रतिबंधित दवा तस्करी मामले में अब तक मेडिकल स्टोर संचालक का नाम उजागर नहीं हुआ। मगर एसआईटी के पास इतने पर्याप्त सबूत हैं। इस कारण एसआईटी भी मान रही है कि मेडिकल स्टोर संचालक का भी प्रतिबंधित दवा तस्करी प्रकरण के साथ संबंध है। इसी के चलते मंगलवार को एसआईटी उक्त मेडिकल स्टोर पर पहुंची और अपनी जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि प्रतिबंधित दवा तस्करी प्रकरण में गगरेट के पार्षद सहित पहले ही छह लोग जेल में हैं। मंगलवार को एसआईटी की टीम उक्त मेडिकल स्टोर के अब तक के स्टॉक के बिल खंगालती रही। हालांकि एसआईटी अभी तक इस मामले के संबंध में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। स्टेट सीआईडी के एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित दवा प्रकरण के सिलसिले में ही मेडिकल स्टोर पर जांच की जा रही है। जांच में क्या हुआ यह बताने में उन्होंने असमर्थता जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed