फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sisters traveled for free on HRTC buses on Raksha Bandhan.

Una News: रक्षाबंधन पर बहनों ने एचआरटीसी की बसों में किया मुफ्त सफर

Sat, 29 Aug 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 29 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sisters traveled for free on HRTC buses on Raksha Bandhan.
ऊना। रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए निकली बहनों के सफर का खर्च शुक्रवार को एचआरटीसी ने संभाल लिया। जिले में महिलाओं ने निगम की बसों में निशुल्क यात्रा का लाभ उठाया।
विज्ञापन

बस अड्डों और लोकल रूटों पर दिनभर महिलाओं की आवाजाही बनी रही। कई महिलाएं सुबह से ही अपने मायके जाने के लिए बसों का इंतजार करती नजर आईं।
निगम प्रबंधन ने रक्षाबंधन के मद्देनजर शुक्रवार को सभी लोकल रूटों पर बसों का संचालन किया। इससे त्योहार के दिन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच आवाजाही करने वाली महिलाओं को राहत मिली।
विज्ञापन

प्रदेश के भीतर संचालित एचआरटीसी की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की सुविधा उपलब्ध रही। महिलाओं को यात्रा के दौरान टिकट तो दिया गया लेकिन उनसे किराया नहीं लिया गया। हालांकि, यह सुविधा केवल हिमाचल प्रदेश के भीतर चलने वाली निगम की बसों तक ही सीमित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों को जाने वाली एचआरटीसी की अंतरराज्यीय बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा नहीं मिली। इन रूटों पर सफर करने वाली महिलाओं को निर्धारित किराया देना पड़ा।

त्योहार के चलते लोकल रूटों पर महिला यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही। निगम ने यात्रियों की जरूरत को देखते हुए सभी स्थानीय रूटों पर बसें चलाईं, जिससे महिलाओं को मायके और अन्य गंतव्यों तक पहुंचने में परेशानी न हो। दिनभर बसों में महिलाओं की अच्छी संख्या नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed