फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sisters' journey became pleasant on Bhaiya Dooj, 25 additional buses were run.

Una News: भैया दूज पर बहनों का सफर हुआ सुहाना, 25 अतिरिक्त बसें चलाईं

Fri, 24 Oct 2025 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sisters' journey became pleasant on Bhaiya Dooj, 25 additional buses were run.
भईदूज पर्व को लेकर सरकारी बसों में नही मिली सवारियों को सीट खडे होकर करना पर करना पडा़ सफर ।संव
जिले के अलावा होशियारपुर, बद्दी और चंडीगढ़ से मिली महिलाओं को विशेष सुविधा
विज्ञापन


क्रॉसर
बसों में निशुल्क सुविधा मिलने से महिलाओं में दिखी खुशी

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भैया दूज पर जिले में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों ने बहनों का सफर सुखद और सुहाना बना दिया। बद्दी, होशियारपुर और चंडीगढ़ से महिलाओं की सुविधा को देखते हुए 21 अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। इससे नौकरी पेशे और पढ़ाई के चलते बाहर रह रहीं युवतियों का सफर आसान हो गया। ग्रामीण रूटों पर भी एचआरटीसी की बसें सरपट दौड़ती रहीं। इससे महिलाओं को ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ी। हालांकि निशुल्क सुविधा होने के चलते बसों में भीड़ उमड़ती रही। कई बसों में महिलाओं को खड़े होकर भी सफर करना पड़ा। भीड़ के बावजूद महिलाएं खुशी-खुशी बसों में यात्रा करती नजर आईं। बस अड्डा ऊना में कंधे पर बैग लिए महिलाओं को सीट के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। जैसे ही कोई बस अड्डे में प्रवेश करती तो महिलाएं बैग उठाकर सीट के लिए दौड़ती नजर आईं। ऊना बस अड्डा पर बसाल से आई सुजाता बताती हैं कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए वह हरोली जा रही हैं। बसों में भीड़ ज्यादा होने के चलते उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने भैया दूज पर एचआरटीसी की बसों में निशुल्क सफर की सराहना करते कहा कि यह योजना आगे भी जारी रहनी चाहिए। हालांकि, भैया दूज के दिन ऊना शहर में जाम लगने से बसें भी रेंगती हुई गुजरीं। ऊना बस अड्डा, गगरेट, मैहतपुर, अंब समेत अन्य जगह भैया दूज के चलते बस अड्डे महिलाओं से भरे नजर आए। मिठाई विक्रेताओं की भी खूब ब्रिकी हुई। वहीं, कई युवतियां एचआरटीसी की सुविधा का लाभ उठाते हुए भैयादूज मनाकर बद्दी, चंडीगढ़ और होशियारपुर के लिए लौट गईं। दीपावली पर्व पर छुट्टियों के चलते वह घर आई थीं। ऊना शहर की शबनम और आकांक्षा ने बताया कि वह शिमला में पढ़ाई करती हैं। दिवाली पर घर आई थीं। सुबह भैयादूज मनाने के बाद लौट गईं। उन्होंने एचआरटीसी की सेवा की सराहना की।


कोट्स
भैया दूज को देखते हुए ग्रामीण रूटों के अलावा चंडीगढ़, बद्दी और होशियारपुर से 21 अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया ताकि महिलाओं को परेशानी न झेलनी पड़ी। किसी भी महिला से किराया न वसूलने के सभी परिचालकों को निर्देश दिए गए थे। - सुरेश धीमान, उपमंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed