फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Silence in the markets of Baruhi, Churudu, Diyada, Bhaira and Dhusada.

Una News: बड़ूही, चुरूड़ू, दियाड़ा, भैरा और धुसाड़ा के बाजारों में सन्नाटा

Sat, 10 May 2025 05:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 05:17 PM IST
विज्ञापन
Silence in the markets of Baruhi, Churudu, Diyada, Bhaira and Dhusada.
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की दिख रहा असर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात का असर बाजारों में भी दिखने लगा है। बड़ूही क्षेत्र के साथ लगते गांवों चुरुडू, दियाड़ा, भैरा और धुसाड़ा के बाजारों में सन्नाटा पसरा है। युद्ध के संभावित खतरे को देखते हुए लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक न के बराबर आ रहे हैं। दुकानदार नीरज चोपड़ा, हर्ष, सनी, चमन लाल, पवन, अश्विनी का कहना है कि हम सरकार और सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। इस समय व्यापार की कोई चिंता नहीं है लेकिन पाकिस्तान को सबक सीखना जरूरी है। इलाके में रहने वाले लोगों के मन में सुरक्षा को लेकर भय व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि वे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को देखते हुए घरों में ही रहना बेहतर समझते हैं। टकारला से रतन चंद ठाकुर का कहना है कि घर पर जरूरत का सामान पूरा है। इसलिए घर पर रहना ही जरूरी समझ रहे हैं। जरूरी हो तो ही घर से निकल रहे हैं।

चुरुडू के प्रधान विनय शर्मा ने कहा कि लोग सरकार के आदेशों का पूर्ण रूप से पालन कर रहे हैं। यह इस समय बहुत जरूरी है। सड़कों पर भी सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी कम आवाजाही देखी जा रही है। वाहनों की संख्या में गिरावट आई है। आमतौर पर व्यस्त रहने वाली सड़कें अब सुनसान नजर आ रही हैं। एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने कहा कि प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है और लोगों को अफवाहों से बचने तथा शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed