{"_id":"6787bff42bcf9607e1020e56","slug":"shyam-minhas-of-chintpurni-assembly-constituency-becomes-bjp-district-president-una-news-c-93-1-una1002-143535-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के श्याम मिन्हास बने भाजपा जिला अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के श्याम मिन्हास बने भाजपा जिला अध्यक्ष
विज्ञापन
श्याम मिन्हास को जिला भाजपा अध्यक्ष नियुक्त करने के बाद बधाई देते सदर विधायक सतपाल सत्ती, चुनाव
- फोटो : संवाद
बिलासपुर सदर के विधायक त्रिलोक जम्वाल की अध्यक्षता में हुआ चुनाव
श्याम भाजपा मंडल अध्यक्ष और जिला महामंत्री पद पर दे चुके हैं सेवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के श्याम मिन्हास को जिला भाजपा अध्यक्ष चुना गया है। बुधवार शाम चार बजे भाजपा जिला कार्यालय दीपकमल में बिलासपुर सदर के विधायक त्रिलोक जम्वाल की अध्यक्षता हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से इस निर्णय का स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के नगर अंब के गांव पंजोआ, ग्राम पंचायत लड़ोली के निवासी श्याम मिन्हास करीब 25 साल से भाजपा में विभिन्न भूमिकाएं निभाते आए हैं। वह सात साल तक चिंतपूर्णी भाजपा मंडल के अध्यक्ष रहे। इसके बाद करीब तीन साल से भाजपा जिला महामंत्री के पद रहे। उन्हें भाजपा के नए अध्यक्ष के दावेदारों में शुरू से आगे माना जा रहा था। इस पर पार्टी हाईकमान ने मुहर लगा दी। भाजपा हाईकमान ने जिला अध्यक्ष के पद पर दोबारा चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के दावेदार पर भरोसा जताया है। इससे पहले चिंतपूर्णी विधानसभा से पूर्व विधायक बलबीर चौधरी दो वर्ष तक पार्टी जिला अध्यक्ष पद पर रहे। श्याम मिन्हास को बलबीर चौधरी का खास माना जाता है। वहीं, सदर विधायक सतपाल सत्ती के भी वह करीबी हैं।
जिला अध्यक्ष बनने पर श्याम मिन्हास ने कहा कि वे बीते 25 साल से पार्टी के कार्यकर्ता हैं। पार्टी से उन्हें जो भी आदेश मिले, उसका हमेशा पालन किया है। जिला अध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, जिला चुनाव प्रभारी त्रिलोक जम्वाल और शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास जताया। शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन से संगठन और पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा। कोशिश करूंगा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट कर कार्य किया जाए।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा जिला चुनाव प्रभारी त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि संगठन महापर्व के दूसरे चरण में ऊना जिला अध्यक्ष पद के लिए एक ही नॉमिनेशन आया था। जिला महामंत्री पद पर सेवाएं दे रहे श्याम मिन्हास का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि संगठन पर्व अभी जारी है। जल्द गगरेट और कुटलैहड़ के लिए भी मंडल अध्यक्ष का चुनाव संपन्न होगा।