फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Shrimad Bhagwat Katha provides salvation to not one but seven generations: Shastri

एक नहीं सात पीढि़यों को मोक्ष प्रदान करती है श्रीमद्भागवत कथा : शास्त्री

Sun, 19 Jan 2025 08:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha provides salvation to not one but seven generations: Shastri
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ के निजी होटल में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्व. रामनाथ शर्मा की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। विधायक विवेक शर्मा ने पत्नी मृदु शर्मा एवं परिवार सहित पूजा-अर्चना करके व्यास पीठ को सम्मानित किया। कथा व्यास आचार्य शिव कुमार शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कथा केवल एक व्यक्ति के जीवन को नहीं, बल्कि उनकी सात पीढि़यों को मोक्ष प्रदान करने की शक्ति रखती है। श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक मार्गदर्शक है। इसके श्रवण और चिंतन से आत्मा को शुद्धता प्राप्त होती है और मानव के जीवन का उद्देश्य स्पष्ट होता है। उन्होंने बताया कि जब कोई व्यक्ति अपने जीवन में इस कथा का श्रवण करता है तो यह उसके जीवन में ज्ञान, भक्ति और वैराग्य की भावना को जागृत करती है। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका, देसराज गौतम, देसराज मोदगिल, जिला पार्षद सत्या देवी, उर्मिला शर्मा के साथ पंचायत प्रतिनिधि एवं सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed