फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Shri Chintpurni Temple building will be given a grand look by September 2027

Una News: श्री चिंतपूर्णी मंदिर भवन को सितंबर 2027 तक दिया जाएगा भव्य रूप

Tue, 21 Apr 2026 07:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 21 Apr 2026 07:08 AM IST
विज्ञापन
Shri Chintpurni Temple building will be given a grand look by September 2027
चिंतपूर्णी (ऊना)। बाबा माईदास समाधि स्थल पर चल रही देवी भागवत कथा सुनने पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि श्री चिंतपूर्णी मंदिर को शीघ्र भव्य रूप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2027 के अंत तक मंदिर के पहले चरण का कार्य जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। मंदिर भवन को लगभग सितंबर 2027 तक भव्य रूप दे दिया जाएगा। हालांकि मंदिर के गर्भगृह के मूल स्वरूप में कोई बदलाव प्रस्तावित नहीं है। मंदिर भवन बनाने के लिए पुजारी वर्ग भी पूरी तरह से तैयार है। व्यवस्थाओं की बात होती है तो उसके लिए मंदिर का भव्य स्वरूप अति आवश्यक है। मंदिर पुजारी बारीदार शेयर पर भी पुजारियों के डेलिगेट से बातचीत कर हल निकाला जाएगा। इस अवसर विधायक सुदर्शन बबलू, चेयरमैन बिक्रम शर्मा डिक्की, मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर, तिलक राज कालिया, अंकुर कालिया, संजय, जीत लाल, रोहित कालिया, शशि कालिया, सुलोचना इत्यादि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed