फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Show cause notice will be issued to Panchayats who do not spend the budget

Una News: बजट न खर्च करने वाली पंचायतों को कारण बताओ नोटिस होगा जारी

Thu, 28 Nov 2024 05:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 05:15 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice will be issued to Panchayats who do not spend the budget
एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने एक सप्ताह के भीतर पंचायतों का मांगा ब्योरा
विज्ञापन

जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला परिषद के सभागार में वीरवार सुबह 11:15 बजे से विभिन्न विभागों के अधिकारियों का पहुंचना शुरू हो गया। इसके अलावा जिला परिषद के सदस्य भी विभिन्न क्षेत्रों से सभागार में पहुंचे। सुबह 11:30 बजे जिला परिषद की बैठक की शुरुआत हुई। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा शुरू हुई। बैठक के दौरान सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिला परिषद के सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिकारियों से सवाल जवाब करना शुरू किए। जिला परिषद वार्ड ठठल से सदस्य सतीश शर्मा ने समस्या उठाते हुए कहा कि जिला परिषद की जिले में जहां-जहां संपत्ति है, इस बारे में संबंधित विभाग को 1966 के राजस्व रिकाॅर्ड की जांच करनी चाहिए। इस जांच में जिला परिषद के तहत कई स्थानों पर जमीन मिलेगी। इस पर एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिला परिषद ललड़ी वार्ड से सदस्य कमल सैणी ने औद्योगिक क्षेत्रों में बड़े मालवाहक वाहनों को सुबह व शाम के समय जिस समय कामगारों की शिफ्ट का बदलाव होता है, उस समय ऐसे वाहनों के आने जाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई। इस दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने जिला परिषद के तहत ग्राम पंचायतों को जारी बजट का खर्च न होने का मामला प्रमुखता से उठाया। इस पर एडीसी ने जिला पंचायत अधिकारी को जिले की ऐसी पंचायतों को पूरा ब्योरा एक सप्ताह के भीतर मुहैया करवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ऐसी पंचायतों को कारण बताओ नोटिस भी जारी करने को लेकर निर्देश दिए गए।

कलरूही झंगोली और भलैड़ मथेड़ खड्ड में चेक डैम बनाने की मांग
जिला परिषद सदस्य कुलदीप कुमार ने अंंब उपमंडल के तहत कलरूही झंगोली खड्ड और भलैड़ मथेड़ खड्ड में चेक डैम बनाने की मांग उठाई। इस पर जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने आगामी दिनों में चेक डैम बनाने को लेकर जल्द काम शुरू करने का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान विभिन्न सदस्यों ने आगामी समय में सड़क किनारे विभिन्न दूरसंचार कंपनियों की तरफ से की जाने वाली खोदाई का मामला उठाया। सदस्यों ने कहा कि इसके लिए कोई नियम नहीं है। इस खोदाई के बाद कभी भी सड़क हादसे होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इस समस्या पर गंभीरता से कार्रवाई करने की मांग उठाई। इस पर एडीसी ने लोक निर्माण विभाग और एनएच से संबंधित अधिकारियों को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही जिन-जिन क्षेत्रों में यह समस्या है वहां जल्द इनका हल करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य विकास कार्यों के मुद्दों पर सदस्यों की ओर से चर्चा की गई। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कश्यप, एएसपी ऊना संजीव भाटिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed