{"_id":"6808d525a7d59c6ce30b67b1","slug":"shops-will-be-closed-across-the-district-today-in-protest-against-the-brutal-murder-of-tourists-una-news-c-93-1-ssml1048-152000-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सैलानियों की नृशंस हत्या के विरोध में आज जिलाभर में बंद होंगी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सैलानियों की नृशंस हत्या के विरोध में आज जिलाभर में बंद होंगी दुकानें
विज्ञापन
पहलगाम की हरियाली धरती पर पड़े खून के लाल निशान
पर्यटकों का धर्म देखकर हत्या करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई : कारोबारी
व्यापार मंडल ने दुकानदारों से किया दुकानें बंद रखने का आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/मैहतपुर (ऊना)। जम्मू-कश्मीर की वादियों में दहशतगर्दों की कायराना करतूत ने यह साबित कर दिया है कि आतंकवाद का भी धर्म होता है। पहलगाम में पर्यटकों की हत्या धर्म जानकर की गई। इस जघन्य हमले की हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल ने कड़े शब्दों में निंदा की है। हिमाचल प्रदेश के समस्त कारोबारियों से आग्रह किया है कि वीरवार को वे अपनी दुकानें बंद रखें और एकता का परिचय दें। प्रदेश व्यापार मंडल ने केंद्र सरकार, राज्य सरकारों से जोरदार मांग उठाई है कि धर्म देखकर गोली दागने वाले इन दरिंदों के खिलाफ जल्द कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमेश कुमार, राकेश कैलाश महामंत्री, मैहतपुर बसदेहड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष ऐरी सहित समस्त सदस्यों ने सभी व्यापारियों से आग्रह किया है कि 24 अप्रैल वीरवार को सुबह 11 बजे से अपने दुकानें बंद रखें। इस आह्वान पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विचार करें और पहलगाम में बलिदान हुए हमारे पर्यटकों के लिए यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मैहतपुर बसदेहड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष ऐरी ने कहा कि पहले कहा जाता था कि आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन पुलवामा में पर्यटकों की हुई नृशंस हत्या से पूर्व उनका नाम और धर्म पूछा गया, तब गोलियों से भूना गया। पर्यटकों की हत्या पर हमारे देश का टुकड़े-टुकड़े गैंग इस जघन्य हत्याकांड पर अब मौन क्यों है।