फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Shopping for Chaitra Navratri has increased the excitement in grocery stores

Una News: चैत्र नवरात्र की खरीदारी को पंसारी की दुकानों में बढ़ी रौनक

Sat, 29 Mar 2025 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Shopping for Chaitra Navratri has increased the excitement in grocery stores
नवरात्रों से पूर्व मैहतपुर में पूजा का सामान खरीदते हुए लोग: संवाद
पूजा की सामग्री, व्रत के सामान के दामों में आंशिक वृद्धि
विज्ञापन

रायपुर सहोड़ा के रामेश्वर शिव मंदिर में नौ दिन होगा 108 कन्याओं का पूजन
सुबह 6:13 बजे से 10:22 तक घट स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा
संवाद न्यूज एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। चैत्र नवरात्र की खरीदारी को लेकर पंसारी की दुकानों में रौनक बढ़ गई है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष पूजा की सामग्री, व्रत में उपयोग होने वाली खाद्य सामग्री के दामों में आंशिक वृद्धि हुई है। चैत्र नवरात्र को लेकर मंदिरों में विशेष तैयारी की जा रही है। निकटवर्ती गांव रायपुर सहोड़ा के प्राचीन रामेश्वर शिव मंदिर में इस वर्ष भी रविवार को प्रथम चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में शाम को मां भगवती की महाआरती प्रारंभ होगी। साथ ही इन नौ नवरात्र में प्रतिदिन 108 कन्याओं का पूजन किए जाने की तैयारी संपूर्ण कर ली गई है। पंडित नरेश कुमार ने बताया पिछले कई वर्षों से चली आ रही परंपरानुसार इन नवरात्र में शाम को मां भगवती जगदंबा की महाआरती उतारी जाएगी। इसके बाद प्रतिदिन 108 कन्याओं का पूजन होगा।
चैत्र नवरात्र में प्रमुख तौर पर धूप, दीप, नैवेद्य कपूर, नारियल, चुनरी आदि की खरीदारी करने के लिए ग्राहक पहुंच रहे हैं। भक्तों की ओर से मंदिरों और अपने घरों में अखंड ज्योति जलाने के लिए शक्तिपीठ ज्वालामुखी और माता नैना देवी से विशेष तौर पर ज्योति लाने की तैयारी की जा रही है। इन नवरात्रों में अखंड ज्योति जलाकर विधि-विधान से मां भगवती जगदंबा की पूजा की जाती है। मैहतपुर के प्रसिद्ध पंसारी सतीश कुमार, बालकिशन के अनुसार पूजा सामग्री के दामों में इस वर्ष आंशिक वृद्धि हुई है। दुकानों पर माता की चुनरियों का स्टॉक पहुंच चुका है, ताकि इन नवरात्र में इनकी आपूर्ति को सुनिश्चित बनाया जा सके। पचास रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक की चुनरियों की मांग नवरात्र में रहती है।
विज्ञापन

वशिष्ट ज्योतिष सदन के अध्यक्ष एवं अंक गणिताचार्य पंडित शशिपाल डोगरा के अनुसार इन चैत्र नवरात्र में सुबह 6:13 बजे से 10:22 तक घट स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 से 12:50 तक है। शुभ मुहूर्त में किन्हीं कारणों से कलश स्थापित नहीं कर पाए तो अभिजीत मुहूर्त में कलश की स्थापना की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed