{"_id":"679a11f1554b774c970753bb","slug":"shopkeepers-were-seen-collecting-goods-from-broken-shops-una-news-c-93-1-una1002-144574-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: टूटी दुकानों से सामान समेटते नजर आए दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: टूटी दुकानों से सामान समेटते नजर आए दुकानदार
विज्ञापन
चिंतपूर्णी में पीड़ित दुकानदार दुकानों के अंदर टूटे हुए सामान को समेटते हुए ।संवाद
चिंतपूर्णी बाजार में स्कॉर्पियो गाड़ी की टक्कर से टूटी हैं दुकानें
न प्रशासन न किसी नेता ने की कोई मदद
दुकान दोबारा से खड़ी करना बनी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी बाजार में स्कॉर्पियो गाड़ी की टक्कर से टूटी दुकानों के मालिक बुधवार को बिखरे हुए सामान को समेटते नजर आए। दुकान का सारा सामान पूरी तरह से तहस-नहस हो चुका है। काफी ज्यादा टूट चुका है। दुकानदार रामकुमार की दुकान गाड़ी की टक्कर से पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है। वहीं वंदना कुमारी की दुकान का भी काफी ज्यादा नुकसान हुआ है।
बुधवार को दुकानदार जब अपनी दुकान का सामान इकट्ठा कर रहे थे तो उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वे टूटे हुए सामान का क्या करेंगे और दोबारा से अपनी दुकान कैसे खड़ी करेंगे। दोनों दुकानदारों का करीब ढाई से तीन लाख का नुकसान हुआ है और दोनों ही दुकानदार गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। ऐसे में इन दुकानदारों की मदद के लिए किसी भी तरह की सहायता अभी तक इन्हें नहीं मिली है। इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी न तो प्रशासन की तरफ से इन्हें कोई मदद मिली है और न ही किसी नेता ने इनकी तरफ मदद के हाथ बढ़ाए हैं।