फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Shobha Soni became the president of Inner Wheel Club

Una News: शोभा सोनी बनी इन्नर व्हील क्लब ही अध्यक्ष

Fri, 27 Jun 2025 04:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 04:43 PM IST
विज्ञापन
Shobha Soni became the president of Inner Wheel Club
ऊना। इनर व्हील क्लब ऊना ने वर्ष 2025-26 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा कर दी। नवगठित कार्यकारिणी में शोभा सोनी को क्लब की अध्यक्ष नियुक्त किया गया। शोभा सोनी सामाजिक गतिविधियों में वर्षों से सक्रिय रही हैं और समाज सेवा, महिला उत्थान तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा जाता रहा है। उन्होंने अध्यक्ष पद संभालते हुए कहा कि वह अपने कार्यकाल के दौरान क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन

सचिव पद की जिम्मेदारी अमरजीत बबली को सौंपी गई। क्लब की कोषाध्यक्ष नीरूपमा महाजन व उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा को चुना गया है। जबकि मीरा मेहता को आईएसओ के रूप में नियुक्त किया गया है। क्लब की एडिटर की जिम्मेदारी डॉ. जागृति दत्ता को सौंपी गई। इसके अतिरिक्त रंजना बख्शी को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी ने महिलाओं के सशक्तीकरण, बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। इस मौके पर क्लब के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed