{"_id":"db105460ca2d80410434a2073c878a72","slug":"shivsena-protest-against-maggi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैगी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी शिवसेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैगी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी शिवसेना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना, मैहतपुर
Updated Wed, 03 Jun 2015 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैहतपुर (ऊना)। शिवसेना के पदाधिकारियों का कहना है कि मैगी के खिलाफ वह मोर्चा खोलेगी ताकि मैगी को बच्चों से दूर रखने में लोगों को जागरूक किया जा सके। शिवसेना ने मैगी के साथ-साथ नेस्ले कंपनी में तैयार होने वाले अन्य खाद्य उत्पादों की भी बारीकी से जांच की मांग उठाई है। बुधवार को एक बैठक के बाद शिवसेना के प्रांतीय अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ तथा ऊना जिला के संयोजक राजीव मैनन ने कहा कि मैगी के साथ दूसरे खाद्य उत्पादों में क्या-क्या मिलाया जाता है, और वह कितने खाने लायक हैं, इसकी भी जांच होनी चाहिए। शिवसेना के पदाधिकारियों ने कहा कि उनके सदस्य कस्बों, शहरों तथा गांवों में जाकर मैगी के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे और बच्चों तथा उनके अभिभावकों से अपील करेंगे कि वह खुद गूगल पर सर्च करके इस तरह के अनेकों को उत्पादों को देखें। उन्होंने कहा कि सेहत के लिए बेहद नुकसानदेह खाद्य उत्पादों के विज्ञापन करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि बच्चों को ऐसे विज्ञापन का ज्यादा असर पड़ता है।
विज्ञापन