फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Shivansh of Hamirpur and Bharti of Kangra became badminton champions

Una News: हमीरपुर के शिवांश और कांगड़ा की भारती बनीं बैडमिंटन चैंपियन

Sun, 24 Aug 2025 07:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
Shivansh of Hamirpur and Bharti of Kangra became badminton champions
राज्य स्तरीय महिला और पुरुष बैडमिंटन चैंपियनशिप में दिखाया दमखम
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 195 महिला और पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय महिला और पुरुष बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन रविवार को ऊना की राव बैडमिंटन अकादमी लालसिंगी में हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता एडीएम महेंद्र पाल गुर्जर ने की और खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर खेलों में भाग लेने की प्रेरणा दी। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 195 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चीफ रेफरी मोहित दत्ता ने बताया कि विजेता खिलाड़ी नॉर्थ जोन व राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। फाइनल में हमीरपुर के शिवांश ने पुरुष एकल खिताब जीता, जबकि कांगड़ा की भारती शर्मा महिला वर्ग की चैंपियन बनीं। पुरुष डबल्स में प्रणव चंदेल व शिवांश, महिला डबल्स में गरिमा वर्मा व प्रज्ञा वर्मा तथा मिक्स डबल्स में आर्य मेहता व प्रज्ञा वर्मा विजेता रहे। यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश व ऊना जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित की गई। चयन समिति प्रमुख चंद्रशेखर तुर्की ने बताया कि इसी से प्रदेश की टीम का चयन कर लिया गया है। नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप 8 से 11 सितंबर तक ऊना में होगी, जिसमें सात राज्यों के करीब 180 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed