फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Shiv Sena Bal Thackeray took out procession on Mahashivratri

Una News: शिवसेना बाल ठाकरे ने महाशिवरात्रि पर निकाली शोभायात्रा

Thu, 07 Mar 2024 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 07 Mar 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sena Bal Thackeray took out procession on Mahashivratri
नंगल(ऊना)। नंगल में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिवसेना बाल ठाकरे की नंगल इकाई द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। स्वामी साध्वा नंद जी के नेतृत्व में नंगल के कांगड़ा वेलफेयर मैदान से शुरू हुई। यह विशाल शोभायात्रा पूरे शहर की प्रक्रिमा करने के उपरांत वापस कांगड़ा वेलफेयर मैदान में आकर संपन्न हुई। इस विशाल शोभायात्रा के स्वागत के लिए यहां विभिन्न स्थानों पर स्वागती द्वारा बनाए गए थे, तो वहीं विभिन्न स्थानों पर संगतों के लिए नाना प्रकार के प्रशाद की व्यवस्था भी की गई थी। इस शोभायात्रा में यहां विभिन्न बैंड पार्टियां शोभायात्रा की सुंदरता को और बढ़ा रही थीं, तो वहीं विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा सजाई गई मनमोहक झांकिया शोभायात्रा को चार चांद लगा रही थीं। शोभायात्रा के साथ भगवान भोलेनाथ का कीर्तन कर रही महिलाओं ने पूरे महौल को भक्तिमय रंग में रंग दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर शाम सुंदर, सिमरन देवी, चंचला देवी, गोगी देवी, ऊषा खन्ना, विजय रानी, राजरानी, पुष्पा देवी, निमो देवी, पुष्पा रानी, विमला देवी, कंचन पुरी, रजनी पूरी, साक्षी पूरी, अनीता पुरी और शिव सैनिकों में अश्वनी भाटिया, हरविंदर टीनू, कुश वर्मा, रोहित गई, कुशाल, राम खन्ना, मनीष, दीपू, पंकज बत्रा, सन्नी कपूर, बंधन तलवार, लखविंदर मांगू, संजीव गिल, संदीप जोली, अनिल शर्मा, राजीव पुरी, शुभम, अभी राणा आदि के साथ सैकड़ों शिवभक्त उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

फोटो-६एनजीएल०१- शोभायात्रा में शामिल भगवान विष्णु जी की झांकी (छाया-अशोक चोपड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed