फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Shiv devotees leave to organize bhandara for Amarnath pilgrims

Una News: अमरनाथ यात्रियों के लिए भंडारा लगाने को शिवभक्त रवाना

Sat, 22 Jun 2024 05:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 22 Jun 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Shiv devotees leave to organize bhandara for Amarnath pilgrims
बाबा बर्फानी के भक्त 16 साल से लगा रहे हैं भंडारा, राशन के तीन ट्रक भेजे
विज्ञापन


दिल्ली, नोएडा और हिमाचल के भक्त लगाते हैं संयुक्त भंडारा

संवाद न्यूज़ एजेंसी

मैहतपुर (ऊना )। बाबा बर्फानी के दर्शनों को जाने वाले यात्रियों के लिए पिछले 16 वर्षों से निरंतर भंडारे की व्यवस्था करने वाले दिल्ली, नोएडा और हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के शिवभक्त शुक्रवार को 17वें भंडारे का राशन लेकर बाबा बर्फानी की कृपा से अमरनाथ को रवाना हुए।
हिमाचल की मैहतपुर चड़तगढ़ शाखा से जुड़े बाबा बर्फानी के प्रमुख सेवक सुशील कुमार उर्फ लक्की, श्री शिव बर्फानी सेवा मंडल दिल्ली के अध्यक्ष राकेश शर्मा, महासचिव पप्पू शर्मा के अलावा नोएडा मंडल के अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता सहित अनेक अन्य शिवभक्तों के सहयोग से हर साल की तरह तीन ट्रक राशन के लेकर शिवभक्त रवाना हुए हैं। श्रीनगर से करीब 30 किलोमीटर दूर बालटाल रोड पर स्थित मनीगांव वेस कैंप में हर वर्ष भंडारे का आयोजन किया जाएगा। अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पूर्व भंडारे लगाने वाले शिवभक्तों को पूर्व में पहुंचना होता है, ताकि उन्हें तैयारी करने का पर्याप्त समय मिल सके।
विज्ञापन

शुक्रवार को ऊना जिला के गांव चडतगढ़ के प्राचीन नाथ बाबा मंदिर में माथा टेकने के बाद दिल्ली से राशन के भरे दो ट्रक लेकर आए राकेश शर्मा और पप्पू शर्मा की टीम भी ऊना की राशन की गाड़ी के साथ रवाना हुई। रामेश्वर शिव मंदिर रायपुर सहोड़ा में माथा टेककर बैंड बाजे के साथ सब मुख्य बाजार से होते हुए देहला के श्री गुरुद्वारा साहिब में एकत्र हुए। अरदास के बाद इन शिव भक्तों ने जम्मू-कश्मीर का रुख किया। राशन से भरे ट्रकों में एक ट्रक मैहतपुर का है, जिसके चालक लक्की बताते हैं कि वे हर वर्ष राशन लेकर अमरनाथ जाते हैं, लेकिन भाड़ा नहीं लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed