{"_id":"6576092198d3e407bd05e7f4","slug":"shelter-organization-working-to-bring-light-in-darkness-gurjar-una-news-c-93-1-ssml1047-13019-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरे में रोशनी जगाने का काम कर रहा आश्रय संस्थान : गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरे में रोशनी जगाने का काम कर रहा आश्रय संस्थान : गुर्जर
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। चडतगढ़ के आश्रय पुरोधा में रविवार को जनचेतना समारोह आयोजित हुआ। समारोह में अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता स्थानीय वरिष्ठ नागरिक मंगतराय ऐरी ने की। कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्वलन से हुआ। मंच संचालक नरेंद्र निर्मोही ने आश्रय तथा आश्रय पुरोधा में चल रही विकासात्मक गतिविधियों का विस्तार से वर्णन प्रस्तुत किया। कहा कि इस पुनीत कार्य में समाज के विभिन्न वर्गों का समय-समय पर सहयोग मिल रहा है। मानवाधिकार ऊना के संयोजक सुरेश ऐरी ने कहा कि समाज के सहयोग से ही यह सब कार्य हो रहा है। आश्रय के मूकबधिर बच्चों ऋतिक, नीतीश, परविंदर, सतविंदर, एकमप्रीत, जतिन चौधरी, समृद्धि महक, भाग्य, नवसीरत, नवदीप, हरमन, पार्थ, नक्श, जतिन, अभिजोत, रिया, आयुष, आदित्य, परमवीर, नीतीश, साहिल, यशपाल की विभिन्न प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि समाज के अंधेरे में रोशनी जगाने का काम आश्रय पुरोधा जैसे संस्थान कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की सुखाश्रय योजना भी ऐसे विशेष लोगों के लिए लागू हुई है, जो देश में अब तक कहीं नहीं है। इस मौके पर पंकज सहोड, कृष्णदेव शर्मा, जिया लाल रतन, राकेश नैयर, शमी जैन, अश्विनी कालिया, केपी सूद, एचआर चिंटू, आभा बत्रा पंचायत प्रधान एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।
यह हुए सम्मानित
कार्यक्रम में अजय भारद्वाज, दीपक शारदा, केएल वर्णोई, अनीता कुमारी, कांता देवी, विनोद मल्होत्रा, अनिता, बीएस डोगरा, नीरज सैणी, आबिदा, दिनेश शशि, योगेश शर्मा, रोहित, अंजू कुमारी, मीना शर्मा, जगदीश, सुधा शारदा, रत्न चंद, निर्मला कपिला, सरिता देवी, रमेश गर्ग, ओंकार शर्मा, बाबा जीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह हुए सम्मानित
कार्यक्रम में अजय भारद्वाज, दीपक शारदा, केएल वर्णोई, अनीता कुमारी, कांता देवी, विनोद मल्होत्रा, अनिता, बीएस डोगरा, नीरज सैणी, आबिदा, दिनेश शशि, योगेश शर्मा, रोहित, अंजू कुमारी, मीना शर्मा, जगदीश, सुधा शारदा, रत्न चंद, निर्मला कपिला, सरिता देवी, रमेश गर्ग, ओंकार शर्मा, बाबा जीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन