{"_id":"69049ea8b32bd2837c0a4d5e","slug":"shagun-rana-of-haroli-selected-for-national-competition-una-news-c-93-1-ssml1048-170447-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हरोली के शगुन राणा राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हरोली के शगुन राणा राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
विज्ञापन
ऊना। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरोली में खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का भव्य स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पाठशाला के शारीरिक शिक्षा प्रमुख राजिंद्र बैंस ने विद्यार्थियों को विभिन्न खेल गतिविधियों की जानकारी दी और उन्हें आगे भी खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने बताया कि अंडर-19 राज्य स्तरीय इंडोर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय सुंदरनगर, जिला मंडी में 27 से 29 अक्तूबर तक किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के बैडमिंटन खिलाड़ी शगुन राणा, अमित राणा और अनुश राणा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता के उपरांत राष्ट्रीय स्तर की अंडर-17 खेल ट्रायल का आयोजन भी बाल स्कूल सुंदरनगर में किया गया, जिसमें शगुन राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। उसकी प्रतिभा के आधार पर उसका चयन अंडर-17 राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने छात्र शगुन राणा की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि इस सफलता का श्रेय विद्यार्थी के परिश्रम, प्रशिक्षक के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को जाता है।