फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Shabad singing performances were given on the martyrdom day of Shraddhanand.

Una News: श्रद्धानंद के बलिदान दिवस पर शबद गायन की प्रस्तुतियां दीं

Tue, 23 Dec 2025 07:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
Shabad singing performances were given on the martyrdom day of Shraddhanand.
सुष्मिता और मेधांश ने संस्कृत श्लोक से की कार्यक्रम की शुरुआत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में हिंदी विभाग ने स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कविता, वाद-विवाद, भाषण, लघु नाटिका और शहीदी सप्ताह पर शबद गायन की प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में विचार व्यक्त करना, संवाद बढ़ाना, सामाजिक चेतना और व्यक्तित्व निर्माण करना था। मंच संचालन छात्रा दिव्यांशी ने किया। प्राचार्य आरएल पाठक और सांस्कृतिक प्रभारी बबीता जोशी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सुष्मिता और मेधांश ने संस्कृत श्लोक से की। मान्या ने कविता के माध्यम से स्वामी श्रद्धानंद के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। प्रगति सिंह और अक्षत चौहान ने आधुनिक हथियार वैश्विक शांति के लिए साधक या बाधक विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। अगम, अनुभव, गौरी इशिता, निमृत, पृषा, जसलीन, अन्वी, अन्वेषा और सुनिधि ने शहीदी सप्ताह पर धार्मिक शब्दों की प्रस्तुति दी। गौरी, अदिति, कनिका, वाणी, खुशनीत, मन्नत, रिद्धिमा और साक्षी ने लघु नाटिका के माध्यम से स्वच्छता पर जागरूक किया। प्राचार्य आरएल पाठक ने छात्रों को अभिव्यक्ति की महत्ता और सर्वधर्म सम्मान का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रीति, परमजोत, भारती, रेखा, नीलम सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed