{"_id":"63d028059f23b3433e20d065","slug":"sex-ratio-increased-in-the-district-now-938-girls-per-1000-boys-una-news-c-19-1-40036-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जिले में बढ़ा लिंगानुपात, 1000 लड़कों पर अब 938 लड़कियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जिले में बढ़ा लिंगानुपात, 1000 लड़कों पर अब 938 लड़कियां
Wed, 25 Jan 2023 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 25 Jan 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
ऊना। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मंगलवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी के कॉन्फ्रेंस हॉल में समारोह हुआ। उपायुक्त राघव शर्मा नेे कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। वर्ष 2015 में बेटियों का लिंगानुपात कम होने के चलते जिलेे को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से जोड़ा गया था। अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया। वर्तमान में बेटियों का लिंगानुपात 938 पहुंच गया है। इससे पहले लिंगानुपात 915 था। अभियान के लिए उन्होंने आंगनबाड़ी वर्कर्स, सुपरवाइजर, हेल्पर और आईसीडीएस की पूरी टीम को बधाई दी।
अतिरिक्त उपायुक्त ने फूड कोर्ट चला रही महिला उद्यमी सपना देवी, ऑटो रिक्शा चलाने वाली वंदना राणा को भी सम्मानित किया। एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह, सीडीपीओ कुलदीप सिंह, सीडीपीओ अंब विजय कुमार, सीडीपीओ गगरेट लक्ष्मण दास, सीडीपीओ हरोली पूनम चौहान, डीसीपीओ कमलदीप सिंह आदि इस मौके पर मौजूद रहे।
गरिमा और संबल योजना के तहत बांटे 4.57 लाख
इस मौके पर गरिमा योजना और संबल योजना के तहत 4.57 लाख की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। इसमें अदिति शर्मा, रूहानी ठाकुर व एकता को 21-21 हजार दिए गए। वहीं, आदर्श नगर की दीक्षा को संबल योजना के तहत नर्सिंग करने के लिए 1.17 लाख और बैहली मोहल्ला की प्राची को जीएनएम के लिए 51 हजार रुपये दिए गए। मीनाक्षी को बैचलर ऑफ साइंस (एंथ्रोपोलॉजी ) में 36300, मावां के कर्ण कुमार को सिविल इंजीनियरिंग के लिए 20017, पूजा रानी को बीए एलएलबी के लिए 33,300, तमन्ना को बीए के लिए 1629, मानवी को बीसीए के लिए 6825, नितिन को होटल मैनेजमेंट के लिए 44500 रुपये की आर्थिकी सहायता दी गई।इसके अतिरिक्त बेटियों को गोद लेने वाले माता-पिता को बेटियों के नाम 21-21 हजार की एफडीआर चेक दिए गए।