फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   sex racket diclosed in una

ऊना में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

Sun, 14 Jun 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 14 Jun 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती धार्मिक क्षेत्र पीरनिगाह के पास पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को रंगे हाथों दबोचा है। गुप्त सूचना पर एएसपी विरेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व की गई छापेमारी के दौरान आरोपियों में खलबली मच गई और कइयों ने मौके से भागने की कोशिश भी की लेकिन पुलिस सभी को मौके पर दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ऊना पुलिस को कई दिनों से धार्मिक स्थल के पास देह व्यापार का धंधा चलने की सूचनाएं मिल रही थीं। जिसके चलते पुलिस ने मामले पर लगातार नजर रखी थी। रविवार पुलिस टीम ने देर शाम पीरनिगाह के कुछ दूरी पर स्थित एक दुकान में दबिश दी। जहां देह व्यापार में संलिप्त तीन महिला सहित पांच लोग रंगरलियां मना रहे थे। बताया जा रहा है क्षेत्र में पिछले कई दिनों से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। जिससे धार्मिक नगरी बदनाम हो रही थी। पुलिस की छापेमारी के दौरान आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। देह व्यापार में संलिप्त महिलाएं ऊना क्षेत्र से ही संबंध रखती हैं। पुलिस टीम में एसएचओ ऊना शेर सिंह, रविंद्र, बिंदू, अनीता, मूलराज, हरपाल, रजत शामिल थे। उधर एएसपी विरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 3,4, इमोरल ट्रेकिंग एक्ट 1956 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed