फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Seven thousand population will benefit from the new building of CHC Santoshgarh

सीएचसी संतोषगढ़ के नए भवन से सात हजार आबादी को होगा फायदा

Sun, 27 Feb 2022 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Seven thousand population will benefit from the new building of CHC Santoshgarh
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संतोषगढ़ का भवन। संवाद - फोटो : Una
ऊना। नगर परिषद संतोषगढ़ में इन दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की नई इमारत लगभग बनकर तैयार हो गई है। नई इमारत को मरीजों से जुड़ी तमाम सुविधाओं से लैस किया गया है। इसके लिए प्रशासन ने साल 2015 में मंजूरी दी थी और करीब दो साल पहले इमारत का निर्माण कार्य शुरू किया गया, जोकि अब पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र की नई इमारत पर कुल 4.48 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संतोषगढ़ के विस्तारीकरण से यहां आने वाले करीब दर्जनभर गांवों की सात हजार आबादी को राहत मिलेगी और उन्हें इलाज के लिए ऊना या मैहतपुर का रुख नहीं करना पड़ेगा। करीब दो साल में बनकर तैयार हुई इस इमारत का अब उद्घाटन होना है। संतोषगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की नई इमारत तीन मंजिला है और भूतल से लेकर तीसरी मंजिल तक इसमें तमाम वह सुविधाएं हैं, जिनके लिए मरीजों को पहले भटकना पड़ता था। इमारत का निर्माण कार्य 1472.40 वर्गमीटर जगह पर किया गया है। इसमें भूतल पर 368.10 वर्ग मीटर जगह पर निर्माण कार्य किया गया है। यहां आपातकाल ओपीडी बनाई गई है। इसमें मरीजों को तत्काल जांच की सुविधा रहेगी। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन रूम भी तैयार किया गया है। इसमें मरीजों को अस्पताल में दाखिल करने से जुड़ी तमाम औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके अलावा भूतल पर ही छोटे ऑपरेशनों के लिए एक माइनट ओटी रूम भी तैयार किया गया है। ऐसे में मरीजों के छोटे-मोटे ऑपरेशन यहीं पर किए जाएंगे और उन्हें ऊना अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। भूतल पर ही नर्स ड्यूटी रूम बनाया गया है। यहां पर अस्पताल स्टाफ मरीजों की नियमित जांच के लिए तैनात रहेगा।
विज्ञापन

भूतल पर ही एक आपातकाल वार्ड भी तैयार किया गया है। इस वार्ड में आपातकाल में आए गंभीर मरीजों का इलाज किया जाएगा। भूतल पर ही महिलाओं व पुरुषों की जांच के लिए एक प्रयोगशाला भी तैयार की गई है। इसमें लोगों के खून, थूक, पेशाब समेत तमाम टेस्ट की सुविधा रहेगी। इस प्रयोगशाला के खुलने से इलाके के लोगों को एक बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि इस समय लोगों को इन टेस्टों के लिए मैहतपुर, ऊना या नंगल जाना पड़ता है और पैसे भी अधिक खर्चने पड़ते थे। यहां पर एक रैंप भी बनाया गया है, जिससे व्हीलचेयर पर आने वाले मरीजों को परेशानी नहीं होगी। भूतल में एक कमरा अल्ट्रासाउंड जांच के लिए भी बनाया गया है। इस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा होना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं होगा। क्योंकि यह सुविधा ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में भी ठप पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले तल पर होगी यह ओपीडी
संतोषगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पहली मंजिल पर भी 368.10 वर्गमीटर जगह पर ओपीडी का निर्माण कार्य किया जा रहा है। यहां पर पुरुषों संबंधी बीमारियों की जांच के लिए दो ओपीडी बनाई गई हैं। यहां पर एक कमरा प्रक्रिया कक्ष के तौर पर तैयार किया गया है। इसी मंजिल पर एक दंत चिकित्सा ओपीडी भी बनाई गई है। इसके साथ ही एक नेत्र शल्य चिकित्सा ओपीडी भी बनाई गई है। ऐसे में मरीजों को दांत व आंखों से जुड़ी जांच करवाने के लिए भी दूरदराज नहीं भटकना पड़ेगा। यहां पर एक नेत्र कक्ष भी बनाया गया है। इसके अलावा यहां पर दो वार्ड भी बनाए गए हैं, जहां पर लोगों को मरीजों को दाखिल करने की सुविधा भी दी जाएगी।
दूसरे तल पर यह मिलेगी सुविधा
इस इमारत की दूसरी मंजिल पर भी 368.10 वर्गमीटर जगह पर निर्माण कार्य किया गया है। यहां पर डॉक्टरों के लिए एक कमरा तैयार किया गया है जहां रात और दिन की ड्यूटी के दौरान डॉक्टर आराम कर सकेंगे। इसके अलावा नर्सों के लिए एक कमरा तैयार किया गया है। वहीं, एक कमरा ड्यूटी दे रही नर्सों के लिए बनाया गया है। इस मंजिल पर भी महिला और पुरुषों के लिए शौचालय की व्यवस्था की गई है।
यह होगा तीसरे तल पर
भवन की तीसरी मंजिल पर भी 368.10 वर्गमीटर जगह पर निर्माण किया जा रहा है। इस मंजिल पर दो स्पेशल वार्ड तैयार किए गए हैं। इस अलावा यहां पर किचन भी बनाया गया है। यहां पर नर्सों के लिए एक ड्यूटी रूम भी बनाया गया है। यहां पर भी एक महिलाओं और पुरुषों के लिए एक शौचालय की व्यवस्था की गई है।
एंबुलेंस की व्यवस्था का इंतजार
क्षेत्र के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की नई इमारत तैयार होने के बाद एंबुलेंस की सुविधा
की भी मांग उठाई है। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला देवी, अमरावती, परमेश कुमार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश पुरी ने कहा कि क्षेत्र में लोगों को एंबुलेंस सुविधा की सख्त जरूरत है। जरूरत पड़ने पर ऊना से ही एंबुलेंस मंगवानी पड़ती है और तब जाकर मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जाता है। कहा कि एंबुलेंस आने से लोगों को कम समय में अस्पताल पहुंचने की सुविधा मिलेगी और कई लोगों की जान बचाई जा सकेगी।
बॉक्स
ये पंचायतें होंगी लाभान्वित
संतोषगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की इमारत तैयार होने के बाद क्षेत्र के सनोली, मजारा, मलूकपुर, भीनेवाल, ठतरपुर, जाटपुर समेत दर्जनभर गांवों को घर के पास ही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। स्वास्थ्य केंद्र की मौजूदा इमारत में तीन से चार बेड की सुविधा है। नई इमारत के बनने से वार्ड संख्या भी बढ़ेगी और अधिक संख्या में मरीजों को यहां दाखिल कर उन्हें स्वास्थ्य सुविधा भी मिल पाएगी।
घर के पास ही बेहतर सुविधाएं मिलेंगी : सत्ती
छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि संतोषगढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की नई इमारत तैयार होने से लोगों को घर के पास ही बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य कर रही है और लोगों को पेश आ रही हर परेशानी को समय रहते दूर किया जा रहा है।

इस प्रोजेक्ट से जनता को मिलेगी राहत : रायजादा
सदर विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने बताया कि सीएचसी संतोषगढ़ का शिलान्यास पूर्व सीएम स्व. वीरभद्र सिंह ने किया था। पूर्व कांग्रेस सरकार के स्वीकृत विकास कार्य अब धरातल स्तर पर उतर रहे हैं। यह प्रोजेक्ट स्थानीय जनता के लिए काफी राहत लेकर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed