फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Seven primary schools were found closed during the inspection of the Education Department.

Una News: शिक्षा विभाग के निरीक्षण में बंद पाए गए सात प्राथमिक स्कूल

Fri, 24 Oct 2025 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Seven primary schools were found closed during the inspection of the Education Department.
वीरवार को बंद पड़ा कुंगड़ंत स्कूल व मौके पर मौजूद शिक्षा उपनिदेशक। स्रोत संस्थान - फोटो : भैया दूज पर भाई को तिलक करती बहन।
सभी स्कूलों से संबंधित क्लस्टर मुखिया को नोटिस भेजने की तैयारी
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा विभाग उपनिदेशक ने वीरवार को किया स्कूलों का औचक निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले के सात सरकारी स्कूलों में वीरवार को भैया दूज वाले दिन अनियमितता पाई गई। प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग के निर्देशों के बावजूद सात स्कूलों पर ताला लटका मिला। यह लापरवाही प्राथमिक शिक्षा विभाग की टीम की ओर से वीरवार को किए औचक निरीक्षण में उजागर हुई। मामले में बंद पाए गए स्कूलों के क्लस्टर मुख्य अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जाएगा। दरअसल जिन स्कूलों में केवल महिला स्टाफ है, वहां भैया दूज वाले दिन वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश क्लस्टर मुख्य अध्यापकों को दिए गए थे। लेकिन, वीरवार को जब विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया तो सात प्राथमिक स्कूलों के बाहर ताले लटके पाए गए।
जानकारी के अनुसार उप निदेशक स्कूल शिक्षा प्रारंभिक सोमलाल धीमान की टीम ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला (राप्रापा) गलुआ, अरनियाला अपर, राप्रापा टीका लवाणा, राप्रापा भडोलियां खुर्द, राप्रापा रक्कड़ काॅलोनी, राप्रापा रक्कड़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (रावमापा) एवं राजकीय माध्यमिक पाठशाला बहडाला, राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला बारसड़ा, राप्रापा व माध्यमिक पाठशाला अबादा बराना, राप्रापा व रावमापा कुठार कलां, राप्रापा व रावमापा पालकवाह व राप्रापा और रावमापा कुंगड़ंत, राप्रापा व रावमापा पालकवाह, राप्रापा व रावमापा ललड़ी का निरीक्षण किया गया। इसमें निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि खंड प्राथमिक ऊना (छात्र) के तहत आने वाले राप्रापा गलुआ, अरनियाला अपर, भडोलियां खुर्द, टीका लवाणा व रावमापा पालकवाह के कॉप्लेक्स में स्थित राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला पालकवाह व राप्रापा कुंगड़ंत बंद पाए गए।
विज्ञापन

उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोमलाल धीमान ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से 24 सितंबर 2025 को जारी किए दिशा-निर्देशों के अनुसार क्लस्टर प्रणाली के तहत स्कूलों को क्लस्टर में विभाजित किया गया है। क्लस्टर मुखिया को जिम्मेदारी सौंपी गई कि भैया दूज वाले दिन महिला अध्यापकों व स्टाफ को छुट्टी के चलते उनके अंतर्गत आने वाले समस्त स्कूलों की गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित किया जाए। कहा कि सात स्कूलों में किसी अध्यापक की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई और स्कूलों के बाहर ताले लटके पाए गए। कहा कि इस मामले में जिम्मेदार क्लस्टर मुखिया को सरकार के जारी दिशा-निर्देशों की अवहेलना व अपने कर्तव्य में कोताही बरतने के संदर्भ में नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

वीरवार को बंद पड़ा कुंगड़ंत स्कूल व मौके पर मौजूद शिक्षा उपनिदेशक। स्रोत संस्थान

वीरवार को बंद पड़ा कुंगड़ंत स्कूल व मौके पर मौजूद शिक्षा उपनिदेशक। स्रोत संस्थान- फोटो : भैया दूज पर भाई को तिलक करती बहन।

वीरवार को बंद पड़ा कुंगड़ंत स्कूल व मौके पर मौजूद शिक्षा उपनिदेशक। स्रोत संस्थान

वीरवार को बंद पड़ा कुंगड़ंत स्कूल व मौके पर मौजूद शिक्षा उपनिदेशक। स्रोत संस्थान- फोटो : भैया दूज पर भाई को तिलक करती बहन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed