फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Seven corona infected died in a month

एक माह में सात कोरोना संक्रमितों की मौत

Thu, 03 Feb 2022 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Seven corona infected died in a month
ऊना। कोरोना संक्रमण की तेज होती रफ्तार के बीच संक्रमितों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। जिले में दो जनवरी से दो फरवरी तक सात कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा बढ़ने का सबसे बड़ा कारण मरीजों का देरी से अस्पताल पहुंचना माना जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में छह जनवरी एक मौत, 17 जनवरी को दूसरे संक्रमित की मौत, 18 जनवरी को तीसरे संक्रमित की मौत, 30 जनवरी को चौथे संक्रमित की मौत, एक फरवरी को पांचवें संक्रमित की मौत और दो फरवरी को छठे व सातवें कोरोना संक्रमित की मौत रिपोर्ट हुई है। महामारी के दौर में अब तक कोरोना 273 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण रैट और आरटीपीसीआर दोनों जांचों का पॉजिटिविटी रेट भी कम नहीं हो पा रहा है। जिला में मौजूदा समय में भी रैट पॉजिटिव दर करीब 14 प्रतिशत चल रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रमन कुमार शर्मा ने कहा कि जिला में मौजूदा समय में रैट पॉजिटिविटी रेट 14 प्रतिशत से अधिक चल रहा है। लोग कोविड नियमों का पालन सख्ती के साथ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed