फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Serious patients will not have to wait for ultrasound and X-ray in the regional hospital.

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में गंभीर मरीजों को अल्ट्रासाउंड और एक्सरे के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार

Fri, 07 Jun 2024 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 07 Jun 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Serious patients will not have to wait for ultrasound and X-ray in the regional hospital.
मरीजों और तीमारदारों की शिकायतें मिलने के बाद प्रबंधन ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में गंभीर हालत में उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर सीटी स्कैन, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए कतार में नहीं लगना पड़ेगा। बता दें कि इससे संबंधित शिकायतें मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने स्टाफ को विशेष निर्देश जारी किए हैं। प्रबंधन ने कहा कि अगर फिर भी कोई इस प्रकार की दिक्कत होती है, तो वह अस्पताल में कमरा संख्या 110 में सीधे रूप से आकर इसकी शिकायत कर सकते हैं।
क्षेत्रीय अस्पताल में जिलेभर से मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा हादसों में घायल होने वाले गंभीर मरीजों को भी सिविल अस्पतालों से क्षेत्रीय अस्पताल के लिए रेफर किया जाता है। ऐसे में चिकित्सकों की तरफ से मरीज को एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन करने के लिए कहा जाता है। इसके लिए जब मरीज को अल्ट्रासाउंड और एक्सरे आदि के लिए लाया जाता है, तो इन कमरों के बाहर पहले से ही मरीजों की काफी भीड़ जुटी हुई होती है। इससे कई बार मरीज को इंतजार करना पड़ता है। इससे मरीज और तीमारदारों की परेशानी काफी बढ़ जाती है, क्योंकि गंभीर मरीजों को तुरंत उपचार की जरूरत होती है और एक्सरे व अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी उपचार चिकित्सक द्वारा किया जाता है। अस्पताल प्रबंधन ने स्टाफ सदस्यों को गंभीर मरीजों से संबंधित रिपोर्ट जल्द मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए अस्पताल प्रबंधन लगातार कार्य कर रहा है। गंभीर हालत में मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार देने के लिए स्टाफ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अगर फिर भी कोई समस्या मरीजों को होती है तो इसकी शिकायत कमरा संख्या 110 में आकर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजीव मनकोटिया, अस्पताल अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed