फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   senitizer youth beaten

सैनिटाइज करने गए युवक पर लाठी-डंडों से हमला

Thu, 23 Apr 2020 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
senitizer youth beaten
नंगल। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव हाजीपुर में सैनिटाइज करने गए एक युवक पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट की वारदात में पीड़ित युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घायल को मेडिकल व उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार महिंद्र सिंह कोरोना वायरस के चलते गांव के ही एक मकान के पास सैनिटाइज कर रहा था, तो गांव के कुछ लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों पक्षों में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई और आरोपियों ने सैनिटाइज करने आए युवक महिंद्र सिंह पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए सिवल अस्पताल नंगल में भर्ती करवाया गया है। उधर, नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई नरेंद्र सिंह का कहना है कि गांव की ही एक महिला मनजीत कौर पत्नी कुलदीप सिंह की शिकायत के आधार पर गांव हाजीपुर के तीन लोगों त्रिलोचन सिंह, हरनाम सिंह व बख्शीश सिंह के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता मनजीत कौर ने अपने बयानों में कहा कि हमलावर उसके घर में घुस आए और महिंद्र सिंह पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed