फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Senior citizens demand priority in medical and railway bookings

Una News: वरिष्ठ नागरिकों ने चिकित्सीय और रेलवे बुकिंग में मांगी प्राथमिकता

Thu, 02 Oct 2025 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Senior citizens demand priority in medical and railway bookings
अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गो को सम्मानित करते। लोक संपर्क विभाग
ऊना में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित
विज्ञापन

वरिंद्र शर्मा बोले, समाज की अमूल्य धरोहर हैं वरिष्ठ नागरिक
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से जिला कल्याण भवन, ऊना में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और उनके कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
समारोह की अध्यक्षता सहायक आयुक्त ऊना वरिंद्र शर्मा ने की। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सीय सुविधाओं और रेलवे बुकिंग से संबंधित समस्याएं सहायक आयुक्त के समक्ष रखीं। सहायक आयुक्त ने आश्वासन दिया कि इन सभी मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उपायुक्त के पास प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि संबंधित विभागों के माध्यम से त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन अनुभव, संघर्ष और मार्गदर्शन आने वाली पीढ़ियों के लिए सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने जीवन में बुजुर्गों के प्रति आदर, सहयोग और संवेदनशीलता बनाए रखें। जिला कल्याण अधिकारी ऊना आवास पंडित ने वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन पहलों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वरिष्ठ नागरिक समाज की मुख्यधारा में सक्रिय रूप से जुड़ें और उन्हें सभी सुविधाओं का लाभ मिल सके। समारोह के दौरान उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने अपने जीवन के विभिन्न उतार-चढ़ाव, संघर्ष और अनुभव साझा किए। साथ ही उन्होंने युवाओं को प्रेरित करने के लिए गज़ल, चुटकले और कविताओं के माध्यम से संदेश दिए।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य में ऊना जिले के वरिष्ठ नागरिकों को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। इसमें 95 वर्षीय किशन चंद, 87 वर्षीय बक्तावर सिंह, 85 वर्षीय शिव किशोर वासुदेव, 83 वर्षीय तिलक राज, 80 वर्षीय सुभाष चंद, 78 वर्षीय मस्त राम और दौलत राम शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed