{"_id":"6701960de09c274eba0d954e","slug":"seminar-organized-in-daulatpur-college-on-career-opportunities-of-girls-in-merchant-navy-una-news-c-93-1-una1002-134925-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मर्चेंट नेवी में युवतियों के कॅरिअर अवसरों पर दौलतपुर काॅलेज में सेमिनार आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मर्चेंट नेवी में युवतियों के कॅरिअर अवसरों पर दौलतपुर काॅलेज में सेमिनार आयोजित
Sun, 06 Oct 2024 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 06 Oct 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
मर्चेंट नेवी में युवतियों के करियर के अवसरों पर दौलतपुर कालेज में सेमिनार के दौरान
समाज को कैप्टन संजय जैसे व्यक्तित्व की आवश्यकता : कालिया
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने कहा कि हमारे समाज को कैप्टन संजय पराशर जैसे व्यक्तित्व की सख्त आवश्यकता है। पराशर पिछले दो दशक से युवाओं को रोजगार प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं।
शनिवार को राजकीय महाविद्यालय, दौलतपुर चौक में संजय पराशर के सौजन्य से युवतियों को मर्चेंट नेवी के लिए गाइडेंस शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राकेश कालिया ने कहा कि हिमाचल एक ऐसा राज्य है, जहां पर रोजगार के अवसरों और सही प्लेटफार्म की कमी रही है। ऐसे में पराशर द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए समुद्री जहाज पर नौकरी देना बड़ी बात है और इसमें भी विशेष यह है कि संजय युवाओं को एजेंटगिरी के चक्कर से मुक्ति दिलाते हैं और उनका काम शत-प्रतिशत ईमानदारी के साथ होता है। राकेश कालिया ने कहा कि पराशर नारी सशक्तीकरण में भी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं और अब युवतियों को मर्चेंट नेवी में अवसर उपलब्ध करवा रहे हैं। निस्संदेह जसवां-प्रागपुर, चिंतपूर्णी व गगरेट सहित जिला ऊना और प्रदेश के युवाओं को पराशर की इस मुहिम का लाभ मिल रहा है। शिविर में प्रतिष्ठित संस्थान ट्रेनिंगशिप रहमान, मुंबई से प्राचार्य व करियर विशेषज्ञ कैप्टन आशुतोष ने युवतियों से मर्चेंट नेवी के बारे में विस्तार से चर्चा की और बताया कि आज के दौर में मर्चेंट नेवी में स्वर्णिम कॅरिअर है, बशर्ते युवा रोमांच और जीवन में आगे बढ़ने के इच्छुक हों।
इस मार्गदर्शन शिविर में 180 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में काॅलेज प्राचार्य डाॅ. युद्धवीर सिंह पटियाल, उपप्राचार्य डाॅ. लीना शर्मा, डाॅ. निधि शर्मा, डाॅ. सतिन्द्र, डाॅ. रमन चौधरी, डाॅ. सुनील रयात, बीके मिश्रा, अर्श सिंह राणा, मनीषा, रितिका रानी, श्रेया, शिवानी और राजकुमार भी उपस्थित रहे।