फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Secret sale of drugs around educational institutions

Una News: शिक्षण संस्थानों के आसपास नशीले पदार्थों की गुपचुप हो रही बिक्री

Sun, 14 Dec 2025 07:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
Secret sale of drugs around educational institutions
दुकानदार गुप्त स्थानों पर नशे की खेप रखकर बेच रहे
विज्ञापन


कई दुकानों के बाहर खड़े होकर कर रहे धूम्रपान

जांच टीमें आने पर पहले से हो जाते हैं सचेत

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले के शिक्षण संस्थानों के आसपास के क्षेत्रों को नशा मुक्त करने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से सख्त कदम उठाने के दावे किए जा रहे हैं। स्कूलों के आसपास स्थित दुकानों की जांच भी की जा रही है। इसके बावजूद कई दुकानों में गुपचुप तरीके से नशीले पदार्थों की बिक्री जारी है, जिसका सीधा विपरीत प्रभाव विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार स्कूलों के आसपास के क्षेत्रों को नशा मुक्त सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के तहत स्कूल परिसर और आसपास के इलाकों में न तो नशीले पदार्थों की बिक्री की अनुमति है और न ही उनके पाउच या पैकेट वहां बिखरे होने चाहिए। यहां तक कि शैक्षणिक स्थलों के आसपास किसी व्यक्ति द्वारा ऐसे पदार्थों का सेवन करना भी प्रतिबंधित है। इन निर्देशों के पालन को लेकर जहां शैक्षणिक संस्थानों को सख्त आदेश दिए गए हैं, वहीं आसपास के दुकानदारों को भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई है। सूत्रों के अनुसार अधिकतर दुकानदार गुपचुप तरीके से केवल अपने विश्वसनीय लोगों को ही ऐसे पदार्थ उपलब्ध करवा रहे हैं, जबकि अनजान लोगों को नशीले पदार्थ नहीं दिए जा रहे। ऐसे में विभागीय टीमों को और अधिक सतर्कता के साथ तलाशी अभियान चलाने की आवश्यकता है।
लोगों को देखकर नशे की चपेट में आ रहे युवा
विशेषज्ञों के अनुसार युवाओं के नशे की चपेट में आने के प्रमुख कारणों में यह भी शामिल है कि वे अपने आसपास के लोगों को नशा करते देख प्रभावित होते हैं। जिज्ञासावश वे भी एक बार इसका सेवन कर देखते हैं और धीरे-धीरे इसके आदी हो जाते हैं। ऐसे में यदि बच्चों को नशा मुक्त माहौल उपलब्ध कराया जाए तो आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन

जिला उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक अनिल कुमार ने बताया कि सभी स्कूल प्रमुख इस बात का विशेष ध्यान रखें कि स्कूलों के आसपास किसी भी प्रकार का नशीला पदार्थ न बिके। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि ऐसे पदार्थों के पैकेट या अन्य कचरा कहीं दिखाई न दे। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति या दुकानदार आदेशों की अवहेलना करता है तो इसकी सूचना तुरंत विभाग या स्थानीय प्रशासन को दी जाए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed