{"_id":"633c7affe39c6f2235784af6","slug":"scotty-student-accident-una-news-sml423830217","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्रा की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्रा की दर्दनाक मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब (ऊना)। क्षेत्र के घे दा घट्टा में एक ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार 18 वर्षीय कॉलेज छात्रा की मौत हो गई। हादसे में स्कूटी चालक युवक घायल हो गया। युवती कॉलेज के लिए घर से गांव के युवक की स्कूटी पर लिफ्ट लेकर निकली थी। इस दौरान घर से कुछ ही दूरी पर हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मुबारिकपुर-भरवाई मार्ग पर घे दा घट्टा में सुबह के करीब 10:00 बजे अक्षिता पुत्री प्रवीण कुमार निवासी घेवट बेहड़ घर से कॉलेज के लिए गई थी। वह अंब कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसके चाचा का लड़का मुबारिकपुर के पास रेहड़ी लगाता है। वह मुबारिकपुर तक जाने के लिए उसकी स्कूटी पर बैठ गई। अभी वह कुछ ही दूरी तक पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। ट्रक की टक्कर से युवती सड़क पर जा गिरी और युवक सड़क किनारे जा गिरा। ट्रक का टायर युवती के शरीर के निचले हिस्से पर चढ़ गया। जिस कारण कुचले जाने से युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक के पांव में चोट आई है।
मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक को पीछे हटवाकर युवती को निकाला और अंब अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में अरुण कुमार पुत्र तरसेम सिंह घेवट बेहड़ को हल्की चोटे आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक चिंतपूर्णी में गैस सिलिंडर सप्लाई करने के बाद वापस ऊना की तरफ जा रहा था। मृतक की एक बहन और भाई हैं। पिता मजदूरी का काम करते हैं।
उधर, पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों के सुपुर्द कर दिया है।