फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Scooty driver dies after being hit by a truck at Satsang Ghar Chowk in Chalet.

Una News: चलेट के सत्संग घर चौक पर ट्रक की टक्कर से स्कूटी चालक की मौत

Thu, 25 Sep 2025 07:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 07:38 PM IST
सार

चलेट गांव (ऊना) में बुधवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी चालक सुरजीत सिंह की मौत हो गई और साथी अमन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक सतविंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

विज्ञापन
Scooty driver dies after being hit by a truck at Satsang Ghar Chowk in Chalet.

विस्तार

हादसे में स्कूटी के पीछे सवार व्यक्ति को भी आई गंभीर चोटें, इलाज जारी
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से लौटते समय देर रात करीब 10:30 बजे हुआ हादसा
पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला, जांच जारी

संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत के साथ लगते गांव चलेट में बुधवार रात को सत्संग घर चौक पर एक ट्रक की टक्कर से स्कूटी चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे सवार उसके साथी को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों स्कूटी सवारों को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां स्कूटी चालक की नाजुक स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया लेकिन स्कूटी चालक ने रास्ते में ही दम तोड़ तोड़ दिया। स्कूटी चालक स्थानीय निजी अस्पताल में सफाई का का काम करता था और रेलवे स्टेशन से अपने रिश्तेदार को लेने गया था। मृतक की पहचान सुरजीत सिंह (54) निवासी चलेट, जबकि उसके पीछे सवार घायल व्यक्ति की पहचान अमन कुमार निवासी चलेट जिला ऊना के तौर पर हुई। पुलिस ने टक्कर मारने के आरोपी ट्रक चालक चालक सतविंद्र सिंह निवासी गांव बारूवाल जिला रूपनगर पंजाब के खिलाफ तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजिंद्र सिंह राणा निवासी रायपुर मरवाड़ी ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई कि बुधवार रात को अपनी कार में रेलवे स्टेशन दौलतपुर चौक से अपने घर को आ रहा था। इस दौरान उसके आगे एक स्कूटी पर सवार दो व्यक्ति उसकी गाड़ी के आगे चले हुए थे। समय करीब 10:30 बजे रात जब चलेट चौक से गुजर रहे थे तो एक ट्रक दौलतपुर की तरफ से आया, जिसका चालक बड़ी तेज रफ्तार से था। ट्रक चालक ने तेज रफ्तार में स्कूटी सवारों को ड्राइवर साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण स्कूटी फिसलकर कुछ दूरी पर जाकर सड़क में गिरी। यह देखकर उसने अपनी कार को सड़क के किनारे पर खड़ा किया और मौका पर जाकर देखा तो स्कूटी पर सवार दोनों व्यक्तियों को चोटें आई थीं। ट्रक चालक ने भी अपना ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर दिया। उन्होंने दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एक गाड़ी में इलाज के लिए निजी अस्पताल चलेट में दाखिल करवा दिया। इस दौरान स्कूटी चालक सतविंद्र सिंह की हालत लगातार बिगड़ती देख उसे किसी अन्य अस्पताल के लिए रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। जबकि घायल का इलाज जारी है। बताया जा रहा कि स्कूटी चालक अपने साथी अमन को लेकर रेलवे स्टेशन से लौट रहा था। घटना के बाद ट्रक चालक भी मौके से भाग गया है। दौलतपुर चौक पुलिस चौकी प्रभारी एसआई रविपाल ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद ट्रक चालक सतविंद्र सिंह निवासी गांव बारूवाल जिला रूपनगर पंजाब पर तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed