फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   School will be held from 8 am to 2 pm

Una News: सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक लगेंगे स्कूल

Wed, 06 May 2026 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 06 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
School will be held from 8 am to 2 pm
बंगाणा(ऊना)। जिला प्रशासन ने बढ़ती गर्मी और व्यवस्थागत जरूरतों को देखते हुए जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों के समय में आंशिक संशोधन किया है। उपायुक्त जतिन लाल द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अब छह मई से प्री-प्राइमरी से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक स्तर तक सभी विद्यालय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे।
विज्ञापन

इससे पहले स्कूलों का समय सुबह 07:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया था, जिसमें अब बदलाव किया गया है। प्रशासन के अनुसार यह संशोधन छात्रों की सुविधा और मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। शिक्षा विभाग के उपनिदेशक द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी स्कूलों का टाइम टेबल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया है। इससे पहले जिला ऊना शिक्षा विभाग द्वारा गर्मी को देखते हुए स्कूलों का टाइम टेबल सुबह साढ़े सात बजे किया गया था। जिसका अधिकांश बच्चों तथा अभिभावकों ने विरोध किया था। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद शिक्षा विभाग ने इसमें बदलाव कर स्कूल का टाइम टेबल सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक किया है। बता दें कि विभिन्न स्कूलों के बच्चों और अभिभावकों ने सरकार व जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग की थी कि स्कूल टाइम टेबल को लेकर दोबारा विचार करें। अभिभावकों ने दिक्कतें बताते हुए कहा था कि सुबह सात बजे स्कूल पहुंचने के लिए न तो बसों की सुविधा होगी और न ही अन्य साधन उपलब्ध हैं। ऐसे में बच्चों को सुबह जल्दी उठ कर स्कूल में समय पर पहुंचाना कठिन होगा। अब स्कूल की समयसारिणी में किए गए बदलाव से विद्यार्थियों सहित अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed