फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   School

मेधावियों को दो साल बाद अब मिलेंगे लैपटॉप

Wed, 05 Feb 2020 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
School
ऊना। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मेरिट में स्थान पाने वाले मेधावियों को दो साल बाद लैपटॉप जारी किए हैं। सत्र 2017-18 में मेरिट लिस्ट में शामिल मेधावी विद्यार्थियों को वर्ष 2020 में इसका आवंटन होने जा रहा है।
विज्ञापन

सरकार की लेटलतीफी से मेधावी विद्यार्थियों में रोष है। पिछले दो वर्ष से प्रदेश के हजारों विद्यार्थी लैपटॉप का इंतजार कर रहे हैं। नियमानुसार मार्च की बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट लिस्ट में आने वाले विद्यार्थियों को एक वर्ष के भीतर ही लैपटॉप देने होते हैं, लेकिन धरातल पर मेधावी विद्यार्थियों को समय पर लैपटॉप नहीं मिल पा रहे हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड की लापरवाही का आलम यह है कि वो अब तक मेरिट लिस्ट तक जारी नहीं कर पाया है। इससे मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त सरकार की ओर से विद्यार्थियों को वर्दियां भी दो वर्षों के बाद भी मिली थी। इसका भी बाद में रंग उतर गया था। इसके अलावा स्कूली बच्चाें को बांटे थैले भी कुछ दिन में ही फटने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना पहुंचे 892 लैपटॉप
सरकार ने जिले के मेधावी विद्यार्थियों को लिए 892 लैपटॉप जारी कर दिए है। इनमें से दसवीं और 12वीं के लिए 815 लैपटॉप और 77 लैपटॉप कॉलेज स्तर पर मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। इसके 178 के करीब बॉक्स हैं। एक बॉक्स में 5 लैपटॉप हैं।

लिस्ट अपलोड होते ही करेंगे आवंटन : राणा
उच्च शिक्षा उपनिदेशक पीसी राणा ने कहा कि अभी सत्र 2017-18 मार्च की बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट लिस्ट में आये विद्यार्थियों सूची नहीं आई है। जैसे ही सूची मिलती है, लैपटॉप बांटना शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed