{"_id":"674487e051850c0e7d04a367","slug":"school-students-enthralled-everyone-with-their-cultural-programme-una-news-c-93-1-una1002-139231-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से सबका मन मोह लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से सबका मन मोह लिया
विज्ञापन
समूर कलां और डंगोली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समूर कलां और डंगोली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा की पत्नी एवं वरिष्ठ समाजसेवी मृदु शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे छात्रों को इनाम वितरण किए। स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से सबका मन मोह लिया। मुख्यातिथि मृदु शर्मा ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से दो वर्षों में बेहद सुधार किया गया है। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा की ओर से उनके छोटे से विधायक कार्यकाल में कुटलैहड़ विस क्षेत्र में शिक्षा की सुदृढ़ करने के लिए करोड़ों की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है।
मुख्यातिथि मृदु शर्मा ने दोनों स्कूलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 5100, 5100 रुपये और प्राइमरी विंग के लिए 2100, 2100 रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक राजेंद्र कौशल, कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा स्थानीय प्रधान प्रशासनिक अधिकारी स्कूल स्टाफ एवं अभिभावक मौजूद रहे।