फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   School Lecturers Association happy with the decision of the Education Secretary

Una News: शिक्षा सचिव के निर्णय पर स्कूल लेक्चरर संघ खुश

Tue, 23 Dec 2025 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 23 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
School Lecturers Association happy with the decision of the Education Secretary
दौलतपुर चौक(ऊना)। हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ की वर्षों से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए शिक्षा सचिव द्वारा एक अहम निर्णय लिया गया है। शिक्षा संहिता में शिक्षक डायरी को अनिवार्य रूप से रखने के नियम को समाप्त कर दिया गया है। इस फैसले से प्रदेश भर के स्कूल प्रवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ के मुख्य मीडिया सचिव राजन शर्मा ने शिक्षा सचिव का आभार व्यक्त किया। कहा कि शिक्षक डायरी को अनिवार्य किए जाने से शिक्षकों पर अनावश्यक प्रशासनिक बोझ बढ़ गया था जिसका सीधा असर शिक्षण कार्य पर पड़ रहा था। राजन शर्मा ने बताया कि अब शिक्षक अतिरिक्त कागजी औपचारिकताओं से मुक्त होकर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। संघ ने इस फैसले को शिक्षकों के हित में एक सकारात्मक और दूरदर्शी कदम बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed