फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   School lecturer union will submit memorandum to the Chief Minister regarding pending demands

Una News: स्कूल लेक्चरर संघ लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपेगा ज्ञापन

Mon, 11 Dec 2023 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
School lecturer union will submit memorandum to the Chief Minister regarding pending demands
ऊना। धर्मशाला विधानसभा सत्र के दौरान लेक्चरर संघ का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री से भेंट करेगा। यह जानकारी लेक्चरर संघ के प्रांतीय संगठन सचिव राजन शर्मा ने रविवार को जारी बयान में दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने कर्मचारियों के लिए ओपीएस की बहाली कर कर्मचारी हित का महत्वपूर्ण निर्णय किया है। इसे कर्मचारी सदैव याद रखेंगे। इसके अलावा प्रशासनिक ट्रिब्यूनल की बहाली तथा कई कर्मचारी हित के फैसले किए गए हैं। जो सराहनीय हैं। स्कूल लेक्चरर संघ का एक प्रतिनिधि मंडल लेक्चरर संघ के प्रदेश प्रधान लोकेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में धर्मशाला में विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री से भेंट करेगा और लेक्चरर संघ की लंबित पड़ी हुई मांगों के बारे में भी सरकार को ज्ञापन देगा। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी के अलावा लेक्चरर संघ के सभी जिलों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed