{"_id":"6794db99dbf5ae57c1075853","slug":"school-children-celebrated-with-traditional-dance-and-cultural-programs-una-news-c-93-1-ssml1047-144295-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: स्कूली बच्चों ने पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: स्कूली बच्चों ने पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां
विज्ञापन
थानाकलां स्कूल में मनाया हिमाचल और राष्ट्रीय मतदाता दिवस
एनसीसी और पूर्व सैनिकों की टुकड़ियों ने विधायक विवेक शर्मा को दी सलामी
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। आदर्श स्कूल थानाकलां में हिमाचल और राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाया गया। इसमें कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, स्थानीय निवासियों और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह का शुभारंभ एनएसएस, एनसीसी और पूर्व सैनिकों की टुकड़ियों की ओर से विधायक विवेक शर्मा को सलामी देने के साथ हुआ। इसके बाद विधायक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। स्कूली बच्चों ने पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विधायक विवेक शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी साझा की। बताया कि जल्द बंगाणा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई जाएगी। इससे लोगों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। विधायक निधि से 10 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 40 लाख स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रदान किए गए हैं। भ्यांबी से बड़सर तक सड़क का चौड़ीकरण कार्य 35 करोड़ की लागत से जारी है। गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए 20 लाख से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।