{"_id":"687552a30e8bad487900d0a8","slug":"school-bus-and-car-collide-in-pandoga-children-safe-una-news-c-93-1-una1002-159193-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पंडोगा में स्कूल बस और कार में टक्कर, बच्चे सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पंडोगा में स्कूल बस और कार में टक्कर, बच्चे सुरक्षित
Tue, 15 Jul 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
हरोली (ऊना)। पुलिस थाना हरोली क्षेत्र के तहत पंडोगा में निजी स्कूल बस और कार में टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार बच्चे बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया, जैसे ही कार चालक ने ब्रेक लगाई तो स्किड होकर सामने आ रही स्कूल बस के साथ टक्कर हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंडोगा क्षेत्र के निजी स्कूल की स्कूल सोमवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी, जब बस पंडोगा-ईसपुर बाग मार्ग पर जा रही थी तो सामने से आई एक कार के सामने कुत्ता आ गया। चालक ने ब्रेक लगाई तो कार की बस के साथ टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए। गनीमत रही कि बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं। इसके बाद अन्य बस में बच्चों को घर भेजा गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पंडोगा पुलिस चौकी टीम मौके पर पहुंची। हालांकि दोनों वाहन चालकों का आपस में समझौता होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई।