फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   SBI Bangana conducted plantation campaign in Dohgi

Una News: एसबीआई बंगाणा ने डोहगी में चलाया पौधरोपण अभियान

Sun, 03 Aug 2025 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
SBI Bangana conducted plantation campaign in Dohgi
बंगाणा (ऊना)। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा बंगाणा द्वारा क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पौधारोपण अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एसबीआई बंगाणा की शाखा प्रबंधक अंकिता, स्टाफ सदस्य रणजीत नंदा और अनिल कुमार ने सनातन धर्म आदर्श संस्कृत महाविद्यालय डोहगी परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लाल सिंह पठानिया और लेखाकार रवि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. पठानिया ने पौधों को सर्वोत्तम जीवन पालक की संज्ञा देते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की। शाखा प्रबंधक अंकिता ने विद्यार्थियों और महाविद्यालय स्टाफ को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि एसबीआई बंगाणा का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सकारात्मक योगदान देना है। यह अभियान निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed