{"_id":"6612f635fef936200a0d7a64","slug":"saw-saw-on-170-trees-in-mawa-kohlan-case-registered-una-news-c-93-1-ssml1047-121520-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गगरेट के मवा कोहलां में 170 पेड़ों पर चली आरी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गगरेट के मवा कोहलां में 170 पेड़ों पर चली आरी, मामला दर्ज
Mon, 08 Apr 2024 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के मवा कोहलां गांव में 170 से पेड़ों पर अवैध रूप से कुल्हाड़ी चलने का मामला आया है। इसकी बाकायदा शिकायत स्थानीय पुलिस चौकी में दर्ज की गई है। हैरत की बात है कि आरा मशीन गूंजती रही और संबंधित विभाग को इसकी कानोंकान खबर भी न हुई।
मवा कोहलां निवासी सुनीता शर्मा पत्नी अजय शर्मा ने दौलतपुर चौक पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है कि उन्हीं के गांव के एक व्यक्ति ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसकी जमीन से 160/170 पेड़ काटे हैं। इनमें एक पेड़ खैर, 15 पेड़ शीशम और बाकी पेड़ कैंबल, सरीह, सिंबल सहित अलग-अलग प्रजाति के हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त आरोपी ने चोरी से न केवल पेड़ काटे बल्कि लकड़ी को बेचकर मोटी कमाई की है।
सुनीता शर्मा ने आरोप लगाया है कि 31 मार्च उसका देवर और अन्य परिवारजन अंबोआ के एक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहे थे। इस दौरान एक लकड़ी से भरी गाड़ी देखी। थोड़ी दूरी पर उनकी जमीन में आरा मशीन चलने की गूंज भी सुनाई दी। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो आरोपी आधा दर्जन मजदूरों के साथ उनके पेड़ काट रहा था।
विज्ञापन
जब उन्होंने बिना अनुमति के पेड़ काटने का कारण पूछा तो आरोपी बहाने बनाने लगा, लेकिन उसने कटान बंद कर दिया. जब उन्होंने अपनी मलकियती भूमि पर जाकर शिनाख्त की तो 160-70 पेड़ कटे हुए पाए। उन्होंने आरोप लगाया जब उन्होंने उस से हिसाब मांगा तो वह उन्हें डराने धमकाने लगा।
उधर, चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मौके से कुछ लकड़ी बरामद की है। आगामी कार्रवाई जारी है।