{"_id":"621d5847d619704052e6fa31c2ebc717","slug":"save-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंब में बेटी बचाने को निकाली रैली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंब में बेटी बचाने को निकाली रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना)
Updated Fri, 06 Nov 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल अंब में बेटियों के प्रति नजरिया बदलने के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
इसे एसडीएम अंब सुनील वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसडीएम ने कहा कि सदियों से हमारे देश में महिलाओं को एक सम्मानजनक स्थान मिलता रहा है।
अब समाज की नकारात्मक सोच के चलते बेटियों की संख्या में गिरावट आ रही है जोकि एक चिंतन का विषय है। ऊना जिले में लिंगानुपात में काफी गिरावट आ रही है।
उन्होंने कहा कि एक बेटी दो परिवारों को चलाती है। अगर बेटी होगी तो परिवार होंगे। इसलिए हमारा दायित्व बनता है कि बेटी को बचाने के साथ-साथ बेटी को पढ़ाओ ताकि शिक्षित होकर वह समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सके।
इस मौके पर सीडीपीओ अंब सतनाम सिंह, डॉ. पंकज पराशर, डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी, विकास खंड अंब के विभिन्न स्थानों से आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर तथा बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी रैली में भाग लिया।