{"_id":"5f4bacaf8ebc3eaad348c0d1","slug":"satpal-and-daman-joined-congress-after-leaving-congress-una-news-sml3434023142","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए सतपाल व दमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए सतपाल व दमन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। विस क्षेत्र ऊना के तहत ग्राम पंचायत अपर देहलां के वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता सतपाल अपने अधिवक्ता पुत्र दमन कुमार के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने रविवार को अपर देहलां से आए सतपाल उनके पुत्र को पुष्पगुच्छ भेंट कर और पार्टी के पटके पहनाकर भाजपा में शामिल किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सतपाल और अधिवक्ता दमन कुमार के भाजपा में आने से विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूती मिलेगी। वहीं कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले सतपाल ने कहा कि वह भाजपा की विकासात्मक नीतियों और वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के विकास के प्रति सकारात्मक सोच को देखते हुए कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। सतपाल ने कहा कि जिन उम्मीदों के साथ पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को ऊना का विधायक चुना गया था, वे तमाम उम्मीदें अब मिट्टी में मिल चुकी हैं। इस दौरान वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सतपाल और उनके अधिवक्ता पुत्र दमन कुमार का भाजपा में पूरा मान सम्मान किया जाएगा।