फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sarvjot Singh won silver medal in 800m race

Una News: सर्वजोत सिंह ने 800 मीटर दौड़ में जीता रजत पदक

Thu, 06 Nov 2025 07:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
Sarvjot Singh won silver medal in 800m race
कुरियाला स्कूल पहुंचने पर स्टाफ के सदस्यों ने किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरियाला के सर्वजोत सिंह ने 800 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। इससे पहले उन्होंने जिला ऊना के अंब में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीतकर बेस्ट एथलीट का खिताब अपने नाम किया था।



सर्वजोत सिंह ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन कौशल तथा स्टाफ सदस्यों ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

सर्वजोत सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता गुरवचन सिंह, कोच राकेश चौधरी तथा विद्यालय के शारीरिक शिक्षक मनोज शर्मा को दिया, जिनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से उन्होंने यह सफलता हासिल की। अब सर्वजोत सिंह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुदर्शन कौशल ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed