फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sarva Hitkari Sabha will help the needy

Una News: जरूरतमंदों की मदद करेगी सर्व हितकारी सभा

Tue, 16 Sep 2025 04:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 16 Sep 2025 04:45 AM IST
विज्ञापन
Sarva Hitkari Sabha will help the needy
बड़ूही (ऊना)। अंब उपमंडल की पंजोआ लड़ोली पंचायत में सर्व हितकारी सभा कमेटी की मासिक बैठक सोमवार को प्रधान मदन धीमान और उपप्रधान अधिवक्ता अनिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण को प्राथमिकता में रखते हुए कई निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

इस दौरान सर्वसम्मति से तय किया कि थड़ा गांव के एक गरीब परिवार से संबंध रखने वाली प्रतिभावान छात्रा सिमरण पुत्री सिकंदर की पढ़ाई का संपूर्ण खर्च कमेटी उठाएगी। किसान परिवार की बेटी सिमरण ने दसवीं कक्षा में 81 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। इसके अलावा जरूरतमंद परिवारों को हरसंभव सहयोग देने पर जोर दिया गया। प्रधान मदन धीमान ने कहा कि सर्व हितकारी सभा के सभी कार्य सामूहिक विचार-विमर्श, आपसी तालमेल और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाए जाएंगे। अगले साल से सभा गांव के गरीब बच्चों का चयन कर उन्हें गोद लेगी और पढ़ाई का खर्च उठाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा सेवा कार्यों को और अधिक व्यवस्थित और संगठित ढंग से आगे बढ़ाने के लिए विशेष समितियों का गठन किया जाएगा। इस मौके पर कैशियर फतेह सिंह, सचिव कुशल धीमान और सलाहकार बलविंदर सिंह के अलावा अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed