फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   sand creating problem to peoples in bathu bathdi industrial area of una district

स्टोन क्रशर की धूल से आमजन परेशान

Wed, 20 Apr 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
sand creating problem to peoples in bathu bathdi industrial area  of una district
बाथू बाथड़ी में स्टोन क्रशर से उड़ती मिट्टी। संवाद - फोटो : Una
टाहलीवाल (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र बाथू बाथड़ी में चल रहे स्टोन क्रशर और क्षेत्र में टिप्परों की आवाजाही स्थानीय लोगों ही नहीं उद्योग संचालकों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। दिन-रात चौबीसों घंटें चल रहे क्रशर और दौड़ रहे टिप्परों से उड़ रही धूल ने जन जीवन प्रभावित कर दिया है। घरों से लेकर उद्योग तक धूल घुस रही है और लोगों का स्वच्छ आबोहवा में सांस लेना भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन

हालात यह हैं कि क्षेत्र चल रहे उद्योगों में दिनभर धूल जमी रहती है जिससे मशीनरी भी खराब हो रही है। धूल को साफ करने के लिए उद्योगों में तैनात सफाई कर्मी भी कम पड़ रहे हैं। क्षेत्र में कास्मेटिक उत्पाद बनाने वाली लॉबिन केयर और फार्मास्युटिकल मिडास केयर उद्योग के मानव संसाधन विभाग के प्रबंधक वीरेंद्र शर्मा व अतिरिक्त प्रबंधक सौरव चौधरी के अनुसार क्रशर से उड़ने वाली धूल को साफ करने के लिए हमें तीन गुना ज्यादा सफाई कर्मचारी लगाने पड़ रहे हैं। कई बड़ी कंपनियों ने धूल के कारण उन्हें काम देना भी बंद कर दिया है।
विज्ञापन

रात से समय क्रशर से माल उठाकर पंजाब की ओर जाने वाले टिप्पर भी इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। ऐसे में सुबह तक उद्योग और आसपास के घर धूल से भर जाते हैं। प्रबंधकों के अनुसार उन्होंने टाहलीवाल औद्योगिक संघ के चेयरमैन राकेश कौशल को भी इस समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने समस्या का जल्द हल निकालने की मांग की है। बाथू पंचायत के उपप्रधान अश्विनी कुमार ने कहा कि धूल की समस्या के हल के लिए पंचायत प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
- मामले में क्रशर मालिकों के साथ जल्द ही बैठक कर हल निकालने का प्रयास किया जाएगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारियों से भी मौके पर पहुंच कर जांच करने की अपील की जाएगी।
राकेश कौशल
चेयरमैन, टाहलीवाल औद्योगिक संघ ऊना
0
- धूल उड़ने की समस्या को लेकर पहले भी कई बार क्रशर संचालकों को पंचायत स्तर पर चेतावनी दी जा चुकी है। समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही क्रशर मालिकों के साथ बैठक करके समाधान निकाला जाएगा।

सुरेखा राणा,
प्रधान, ग्राम पंचायत बाथू
0
क्रशर और टिप्परों की आवाजाही से उड़ने वाली धूल से लोगों और उद्योग संचालकों को हो रही परेशानी को बोर्ड ने गंभीरता से लिया है। जल्द ही मामले की जांच कर नियमानुसार उचित कार्यवाही की जाएगी।
प्रवीण कुमार,
एसडीओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed