{"_id":"69381f4fe9bd7782430c2619","slug":"sanchi-and-mansi-selected-for-pre-rd-camp-una-news-c-93-1-una1002-174597-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सांची और मानसी प्री–आरडी कैंप के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सांची और मानसी प्री–आरडी कैंप के लिए चयनित
विज्ञापन
सांची का हिमाचल प्रदेश अंडर-15 क्रिकेट टीम में भी हुआ है चयन
युवा
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दौलतपुर चौक की दो छात्राओं ने बढ़ाया विद्यालय का मान
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दौलतपुर चौक की छात्राओं ने फिर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कक्षा 9 की सांची और कक्षा 12 की मानसी का चयन प्री–आरडी कैंप के लिए हुआ है, जो 11 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 तक गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बॉयज ऊना में आयोजित किया जाएगा।
सांची का चयन हिमाचल प्रदेश महिला अंडर-15 क्रिकेट टीम में भी हुआ है। वह आज केरल के लिए रवाना होंगी, जहां हिमाचल प्रदेश की ओर से इंटर स्टेट अभ्यास मैचों में भाग लेंगी। यह उपलब्धि न केवल उनकी खेल प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि विद्यालय के उत्कृष्ट खेल प्रशिक्षण और सकारात्मक वातावरण का भी संकेत है।
प्रधानाचार्य वासुदेव ठाकुर ने दोनों छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सांची केरल में और मानसी प्री–आरडी कैंप में शानदार प्रदर्शन करेंगी। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के सदस्य विपिन कुमार, मनोज ठाकुर, भारत भूषण शर्मा, कंचन डोगरा, मोनिका रतन, तरनुम ठाकुर, हितेश कुमार, रूबी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।