{"_id":"6815110ab13197f2eb0a2e50","slug":"sanatan-dharma-rath-yatra-reached-daulatpur-chowk-una-news-c-93-1-ssml1047-152901-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दौलतपुर चौक पहुंची सनातन धर्म रथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दौलतपुर चौक पहुंची सनातन धर्म रथ यात्रा
Sat, 03 May 2025 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 03 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
दौलतपुर चौक(ऊना)। वृंदावन स्थित इस्कॉन संस्था द्वारा संचालित भव्य रथयात्रा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से इन दिनों क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर रही है। इसी कड़ी में यह रथयात्रा दौलतपुर चौक पहुंची। यहां दो दिन तक रुकेगी।
यात्रा के स्वागत में कृष्ण भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। संध्या के समय दौलतपुर बाजार में भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस रथयात्रा की शुरुआत श्री वृंदावन धाम से हुई थी। उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से होते हुए यात्रा करीब ढाई वर्ष बाद वृंदावन पहुंचेगी। यात्रा के दौरान सनातन संस्कृति, श्रीमद्भागवत और भक्ति योग से जुड़ा साहित्य भी वितरित किया जा रहा है। संवाद