{"_id":"56f92a954f1c1bac7bf0018c","slug":"sample-of-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध, पनीर, मिल्क केक के भरे सैंपल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध, पनीर, मिल्क केक के भरे सैंपल
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Mon, 28 Mar 2016 06:29 PM IST
विज्ञापन
दूध
- फोटो : दूध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को नामी होटलों और मिठाई की दुकानों में दबिश दी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब पांच सैंपल भरे। विभागीय टीम की इस औचक छापामारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सफाई के अतिरिक्त गुणवत्ता को लेकर अन्य मापदंडों की जांच भी की। सोमवार को हुई कार्रवाई में जिला मुख्यालय के दो नामी होटलों के अलावा तीन मिष्ठान भंडारों से खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे गए हैं।
विज्ञापन
सीएमओ ऊना डॉ. एके गुप्ता की अगुवाई वाली इस टीम में फूड सेफ्टी ऑफिसर सतीश ठाकुर, डॉ. सिद्धू और गोपाल कृष्ण भी शामिल रहे। इस दौरान टीम ने दूध, पनीर, मिल्क केक, बर्फी और पकी हुई उड़द की दाल के सैंपल भरे हैं। इसके अलावा कई अन्य दुकानों में भी दबिश दी गई, जहां व्यवस्थाओं को जांचा गया और कारोबारियों को कानून के तहत काम करने की हिदायतें दी गई हैं। फूड सेफ्टी ऑफिसर सतीश ठाकुर ने बताया कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ को रोकने के लिए विभाग पूरी मुस्तैदी से जांच कर रहा है। इसके तहत ऐसी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों से जुटाए गए सैंपलों को सोलन जिला के कंडाघाट स्थित लैब में परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। यदि सैंपल फेल होते हैं तो मामले को कोर्ट में ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
सैंपल जांच को कंडाघाट भेजे : सीएमओ
सीएमओ एके गुप्ता ने कहा कि सोमवार को विभागीय टीम ने होटलों तथा मिष्ठान भंडारों में दबिश दी। इस दौरान फूड सेफ्टी ऑफिसर ने पांच खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए कंडाघाट भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की सेहत से कोई खिलवाड़ न कर सके, इसके लिए विभाग पूरी तरह मुस्तैद है।
विज्ञापन