फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Saloh defeated Isapur 2-0 in the night football competition

Una News: नाइट फुटबाल प्रतियोगिता में सलोह ने ईसपुर को 2-0 से हराया

Fri, 27 Jun 2025 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Saloh defeated Isapur 2-0 in the night football competition
सलोह में फुटबाल मुकाबले से पहले ईसपुर और सलोह के खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
दिन में अत्यधिक गर्मी के चलते रात को करवाए जा रहे मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोह के खेल मैदान में नाइट फुटबाल प्रतियोगिता के तहत कई रोचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। बुधवार रात को पांच रोचक मुकाबले हुए। 10 टीमों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला सलोह और ईसपुर की टीमों में खेला गया। इसमें सलोह ने शानदार खेल दिखाते हुए ईसपुर की टीम को 2-0 से पराजित किया। दूसरा मुकाबला वाईएफसी नगनोली और व्हाइट क्लब पंजावर के बीच हुआ। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया। बराबरी में छूटे इस मुकाबले का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ। वाईएफसी नगनोली ने बढ़त बनाते हुए 4-3 से मुकाबला अपने नाम किया। तीसरा मुकाबला शाह क्लब खड्ड और आरएफसी चुरूड़ू के बीच हुआ। इसमें शाह क्लब खड्ड का प्रदर्शन शानदार रहा और चुरुड़ू की टीम को 2-0 से मात दी। तीसरे मुकाबले में बाबा बोडल शाह भदसाली की टीम ने यूनाइटेड फुटबाल क्लब अंबोटा को 2-1 से पराजित किया। बुधवार देर रात खेले गए अंतिम मुकाबले में बीएनएनसी अंबोटा और आरएफसी भंजाल की टीमें आमने-सामने हुईं। दोनों टीमों से शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबले में बीएनएनसी अंबोटा ने एक गोल दागकर प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश पाया। प्रतियोगिता के आयोजक कमेटी के सदस्य राहुल जसवाल ने बताया कि सभी टीमें अनुशासन में रहकर खेल रही हैं। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखकर नाइट फुटबाल प्रतियोगिता करवाई जा रही है, जिसे स्थानीय लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed