{"_id":"6773dd4577437fbce503d2a8","slug":"sale-started-on-new-year-in-no-vending-zone-jam-continued-throughout-the-day-una-news-c-93-1-ssml1047-142316-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नो वेंडिंग जोन में नववर्ष पर लगी सेल, दिन भर लगता रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नो वेंडिंग जोन में नववर्ष पर लगी सेल, दिन भर लगता रहा जाम
विज्ञापन
प्रशासन ने आनन-फानन में नो वेंडिंग जोन किए घोषित
सेल में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना शहर में नव वर्ष पर नो वेंडिंग जोन में लगी सेल के चलते मंगलवार को शहर में वाहन रेंग रेंग कर चले। इस दौरान कई बार एंबुलेंस भी इस जाम में फंस गई। शहर में बाजारों के अलावा एनएच किनारे भी बाहरी राज्यों के व्यापारियों की ओर से सेल लगाई गई है। ऐसे में सड़क किनारे चलने के लिए बनाया गया फुटपाथ रेहडी-फड़ी का अड्डा बन गया है। हालांकि, मंगलवार दोपहर बाद प्रशासन ने आनन-फानन में मिनी सचिवालय से गलुआ चौक व मिनी सचिवालय से क्षेत्रीय अस्पताल तक के क्षेत्र को नॉन वेंडिंग जोन घोषित कर दिया।
ऊना शहर में नववर्ष पर लगने वाली सेल बीते 20 वर्षों से चल रही है। ऐसे में प्रशासन की तरफ से इस समस्या को लेकर समय रहते कदम न उठाए जाने के चलते इस बार शहर में सेल के चलते जाम लग रहा है। बीते सोमवार को भी शहर में सेल के चलते यातायात जाम लगा था। मंगलवार सुबह से भी शहर में यही स्थिति रही। पैदल चलने वाले लोगों के अलावा वाहन चालकों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर अनधिकृत व्यापारिक गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह कदम जनहित में उठाया गया है ताकि आपातकालीन सेवाओं और वाहनों की नियमित आवाजाही में कोई बाधा उत्पन्न न हो। शहर में नववर्ष के उपलक्ष्य में ऊना शहर में व्यापारिक प्रतिष्ठानों की ओर से विभिन्न सामग्री पर लगाई गई सेल के चलते कई दुकानदारों और अन्य विक्रेताओं ने अपनी दुकानों को राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर बढ़ा लिया है। इससे यातायात का सुचारु प्रवाह प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिनी सचिवालय से गलुआ चौक और मिनी सचिवालय से क्षेत्रीय अस्पताल तक के क्षेत्र को नो-वेंडिंग जोन घोषित किया गया है। एसडीएम ने एसएचओ ऊना, एमसी ऊना के कार्यकारी अधिकारी और ट्रैफिक इंचार्ज ऊना को इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।